Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

घर में सिर्फ 10 मिनट में बिना तेल के बनाएं पनीर बटर मसाला, जानें रेसिपी

अगर आप ऑयल फ्री पनीर बटर मसाला बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में दी रेसिपी को जरूर ट्राई करें। 
Updated:- 2020-10-03, 10:23 IST
oil free paneer butter masala main

पनीर की सब्‍जी देखकर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। शाही पनीर से लेकर पनीर बटर मसाला तक, पनीर की हर रेसिपी बच्‍चों को ही नहीं बड़ों को भी बहुत पसंद आती हैं। लेकिन कुछ लोग इसे खाने से इसलिए बचते हैं क्‍योंकि इसमें बहुत ज्‍यादा ऑयल और बटर का इस्‍तेमाल किया जाता है और कुछ महिलाएं इसे घर में बनाना पसंद नहीं करती हैं क्‍योंकि उन्‍हें इसे बनाना बहुत ज्‍यादा समय लगता है। इसलिए आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए पनीर बटर मसाला की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप घर पर ही बिना ऑयल और बटर के सिर्फ 10 मिनट में बना सकती हैं।  जी हां पंजाबी पनीर बटर मसाला इंडियन व्‍यंजनों में सबसे फेमस पनीर व्‍यंजनों में से एक है। इस सब्‍जी की तीखी और मसालेदार और मलाईदार ग्रेवी बहुत ही टेस्टी लगती है। इसे आप तंदूरी रोटी, नान, पनीर कुलचा या चावल के साथ खा सकती हैं। आइए इसकी स्‍टेप-बाई-स्‍टेप रेसिपी के बारे में जानें।  

पनीर बटर मसाला Recipe Card

ऑयल फ्री बटर मसाला की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 50
Cuisine: Italian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • प्‍याज-2
  • टमाटर- 4
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • दालचीनी- 1 स्टिक
  • हरी मिर्च- 2
  • इलायची- 2
  • देगी मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • काजू पेस्‍ट- 1 बड़ा चम्‍मच
  • कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच
  • पनीर- 250 ग्राम
  • मलाई- 1 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए आप टमाटर, प्‍याज, अदरक और हरी मिर्च को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें। फिर पैन में 1 कप पानी लेकर उसमें टमाटर, प्‍याज, अदरक और हरी मिर्च और साथ ही काजू, दालचीनी और इलायची डालकर 5 मिनट के लिए उबाल लें।

  2. Step 2:

    फिर इसे कुछ देर के लिए पंखे के नीचे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्‍छी तरह से पिस लें और फिर अच्‍छी तरह से छान लें।

  3. Step 3:

    अब एक कड़ाही में इस प्‍यूरी को डालें और साथ ही देगी मिर्च पाउडर, नमक, कसूरी मेथी डालकर मिक्स कर लें और फिर मलाई डालकर कम से कम २ मिनट के लिए पकाएं।

  4. Step 4:

    फिर इसमें पनीर डालकर 2 मिनट के लिए पका लें। आपका ऑयल फ्री बटर मसाला तैयार है। इसे धनिया से सर्व करके परोसे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।