Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:58 AM IST

बच्‍चों के लिए घर पर बनाएं टेस्‍टी नूडल स्प्रिंग रोल, जानें इसे बनाने का तरीका

अगर आपके बच्‍चे को चाइनीज फूड पसंद हैं तो आप उसके लिए बनाएं नूडल्स स्प्रिंग रोल। आपके बच्‍चे को घर के बने नूडल स्प्रिंग रोल जरूर पसंद आएंगे।
Updated:- 2019-05-14, 18:03 IST
noodles spring rolls recipe main

बच्चों को चाइनीज फूड में नूडल्स स्प्रिंग रोल बहुत पसंद आता हैं। लेकिन अगर आप उन्हें अपने हाथ का बना कुछ नया खिलाना चाहती हैं तो घर पर ट्राई करें नूडल स्प्रिंग रोल, क्‍योंकि यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। नूडल्स स्प्रिंग रोल खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। आपके बच्‍चे को घर के बने नूडल स्प्रिंग रोल जरूर पसंद आएंगे। तो आइए सीखें नूडल स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका और इसे आज ही ट्राई करें।

how to cook spring rolls inside

इसे जरूर पढ़ें: टेस्‍टी ब्रेड डोसा कैसे बनाएं, जानें इसकी रेसिपी

नूडल स्प्रिंग रोल के लिए सामग्री:

  • मैदा- 1 कप
  • तेल- 2 टेबल स्‍पून
  • नमक- स्‍वादानुसार

नूडल स्प्रिंग रोल के स्टफिंग के लिए:

  • नूडल्‍स- 1 कप
  • पनीर- 1/4 कप
  • मटर के दाने- 1/4 कप
  • पत्ता गोभी- आधा कप
  • शिमला मिर्च- 1 /4 कप
  • हरी मिर्च- 3-4
  • अदरक- 1/2 इंच
  • नींबू का रस- 1 टेबल स्‍पून
  • सोया सोस- 1 टेबल स्‍पून
  • काली मिर्च- 1/4 टेबल स्‍पून
  • हरा धनियां- 2-3 टेबल स्पून
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

 

नूडल स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले नूडल्‍स को उबाल लें। शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही अदरक को कद्दूकस कर लें।
  • अब आटा गूंथ कर तैयार करने के लिए मैदे को किसी बड़े प्याले में डालें और उसमें तेल और नमक मिलाएं और अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। अंदाजानुसार हल्का गर्म पानी डालते हुये नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लें। अब आटे को दस से पद्रंह मिनट के लिये ढककर रख दें ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए।

how to cook spring rolls recipe at home inside

  • गैस पर मध्‍यम आंच पर एक पैन चढ़ाए और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का सा फ्राई करें। अब मटर के दाने डालकर दो मिनिट तक फ्राई करें।
  • अब इसमें शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर एक डेड़ मिनिट भूनें। जब गोभी फ्राई हो जाए तो इसमें पनीर डालें और साथ ही इसमें काली मिर्च, नूडल्‍स, सोया सास और नींबू का रस, हरा धनियां और नमक, डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें। आपकी स्टफिंग तैयार है। इसे किसी प्‍लेट में में निकाल कर रख लें।

cook spring rolls recipe at home inside

  • अब गूंथे हुए मैदे की छोटी छोटी लोईयां बना लें। एक लोई पर सूखा मैदा लपेटकर पांच से छ‍ह इंच के व्यास में पतला बेल लें। बेली हुई पूरी को अलग प्लेट में रख लें। अब दूसरी पूरी भी इसी तरह से बेल कर तैयार कर लें। अब इस पूरी के ऊपर आधा छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, पहले पूरी जो हमने बेल कर अलग रख दी थी उस पूरी को इसके ऊपर रखकर, दबाकर, किनारे से बेलते हुये और पतला आठ से दस इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लें।
  • गैस पर धीमी आंच पर एक तवा चढ़ाए और इसे गर्म करें। अब इस तवे पर बेली हुई पूरी को रखें और और नीचे की ओर से हल्का सा सिकने पर पलट कर दूसरी ओर भी बिल्‍कुल हल्का सा सेककर उतार लें। ये दो रैपर एक साथ सिक कर तैयार हो गये हैं, सारे रैपर इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लें।

spring rolls recipe inside

  • अब आपकी स्टफिंग और रैपर दोनों तैयार है। अब एक टेबल स्पून मैदा का गाढ़ा घोल बना लें, जिससे रोल को चिपकाइए। रैपर को खोलिये और एक रैपर को चकले पर अंदर की सतह ऊपर करते हुए रखिए, दो चम्मच स्टफिंग रैपर के ऊपर की ओर किनारा थोड़ा छोड़ते हुए, पतला फैलाते हुये रखिए। पहले ऊपर का किनारा मोड़िये और अब थोड़ा-थोड़ा घोल मैदा लगाकर साइड के दोंनो किनारे मोड़ कर चिपका दें और रोल करें। आखिरी किनारा मैदा लगाकर अच्छी तरह चिपका कर रोल तैयार कर लें और प्लेट में रख लें। सारे स्प्रिंग रोल इसी तरह से भरकर बनाकर तैयार कर लें।
  • गैस पर धीमी आंच पर एक समतल तले का पैन चढ़ाए और इसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जितने स्प्रिंग रोल आ सके उतने स्प्रिंग रोल सिकने के लिए डालें। स्प्रिंग रोल को चारों ओर ब्राउन होने तक सेक लें। सिके हुए स्प्रिंग रोल नैपकिन बिछी प्लेट पर निकालें। सारे नूडल स्प्रिंग रोल इसी तरह से सेक कर बना लें।

cook spring rolls at home inside

 

इसे जरूर पढ़ें: चाइनीज फूड की शौकीन हैं तो घर पर बनाएं सोयाबीन चिली, जानें इसे बनाने का तरीका

  • अब गैस पर मध्‍यम आंच पर एक कढ़ाई चढ़ाए और इसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें स्प्रिंग रोल डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। सारे नूडल्स स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर तैयार कर लें।

शैलो फ्राइ और डीप फ्राई दोनों तरह से फ्राई किये गए नूडल स्प्रिंग रोल तैयार है। नूडल्स स्प्रिंग रोल को हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

Photo courtesy- (Zayka Ka Tadka, YouTube, Tastemade, WordPress.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।