Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

घर में सिर्फ 2 चीजों से mozzarella cheese बनाएं, जानें आसान रेसिपी

सिर्फ दो चीजों का इस्‍तेमाल करके बिना रेनेट के आप घर पर मोज़रेला चीज़ बना सकती हैं। आइए सबसे आसान रेसिपीज में से एक के बारे में जानें।
Updated:- 2021-04-28, 09:23 IST
mozzarella cheese  main

मोजरेला चीज़ बच्‍चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बेहद स्‍वादिष्‍ट लगता है। इसका इस्‍तेमाल पिज्जा, बर्गर और पास्ता जैसी चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। बहुत सी महिलाएं अपने बच्‍चों के लिए घर पर पिज्जा तैयार करना पसंद करती हैं। अगर आप घर पर पिज्जा और पास्‍ता बनाना चाहती हैं तो मोजरेला चीज घर पर ही बना सकती हैं।

घर में बना मोजरेला चीज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि इसके कई हेल्‍थ बेनिफिट्स भी हैं। मोजरेला चीज आपके पिज्जा को पौष्टिक बनाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, मिनरल्‍स और विटामिन्‍स शामिल होते हैं। यह कम सोडियम और कैलोरी के साथ स्वास्थ्यप्रद चीज़ में से एक है। इसमें प्रोबायोटिक होता है जो इम्‍यूनिटी को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

मोजरेला चीज़ Recipe Card

दो चीजों से बनाएं मोजरेला चीज़

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Low
Course: Appetisers
Calories: 250
Cuisine: Italian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • फुल फैट मिल्‍क - 1 लीटर
  • सिरका - 4 बड़े चम्मच

Step

  1. Step 1:

    कच्चे दूध को धीमी आंच पर गर्म करें।

  2. Step 2:

    थोड़ी मात्रा में सिरका डालें और इसे दूध में मिलाने के लिए धीरे से हिलाएं।

  3. Step 3:

    गाढ़ा होने तक इसे ऐसे ही छोड़ दें।

  4. Step 4:

    इसे इकट्ठा करें और उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें।

  5. Step 5:

    जब तक चीज़ सॉफ्ट न हो जाए तब तक इसे गूथें और घुमाएं।

  6. Step 6:

    ठंडे पानी का एक बॉउल लेकर उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े लें।

  7. Step 7:

    अब कटे हुए चीज़ को बाउल में रखें और इसे 3-5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

  8. Step 8:

    2-3 घंटे के लिए एयर-टाइट कंटेनर में रखें। आपका मोजरेला चीज तैयार है।

आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में मोजरेला चीज़ बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। जिसे आप बिना किसी झंझट के घर में आसानी से सिर्फ 2 चीजों की मदद से बना सकती हैं। इस रेसिपी की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको रेनेट का इस्‍तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है।

बनाने का तरीका

  • मोजरेला चीज़ बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्‍तेमाल करें जो बिना स्वाद वाला या कम पाश्चुरीकृत हो और अच्छी गुणवत्ता वाला सफेद सिरका लें।
  • सबसे पहले 2-3 मिनट के लिए कच्चे दूध को धीमी आंच पर गर्म करें। दूध गुनगुना है यह जांचने के लिए आप अपनी उंगली को इसमें डुबोकर देख सकती हैं। ऐसा अक्‍सर महिलाएं करती हैं इसलिए मैं ऐसा कह रही हूं।
  • दूध गर्म होने के बाद आंच बंद कर दें और धीरे-धीरे एक बार में थोड़ी मात्रा में सिरका डालें और इसे दूध के साथ मिलाने के लिए धीरे से हिलाएं।
  • पैन को बंद करें और इसे 10 मिनट तक या गाढ़ा होने तक ऐसे ही छोड़ दें। इसे इकट्ठा करें और उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें।
  • एक बाउल में गर्म पानी लें और इसमें 1 चम्मच नमक डालें। 2-3 मिनट के लिए दही पानी में रखें, गर्म पानी से हटा दें और धीरे से एक बॉल में दही को रोल करें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं, दही को वापस गर्म पानी में डालें और जब तक चीज़ सॉफ्ट न हो जाए तब तक इसे गूथें और घुमाएं।
  • ठंडे पानी का एक और बॉउल लेकर उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े लें। अब कटे हुए चीज़ को बाउल में रखें और इसे 3-5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • चीज़ को निकालें, एक्‍स्‍ट्रा पानी को निचोड़ें और इस्‍तेमाल से पहले 2-3 घंटे के लिए एयर-टाइट कंटेनर में रखें।
  • चीज़ को स्लाइस करें या अपने पिज्जा या पास्ता पर कद्दूकस करें।

टिप - अगर दूध बहुत ज्यादा गर्म करते हैं तो चीज़ पनीर में बदल जाता है। इसलिए दूध को बहुत ज्‍यादा गर्म करने से बचें।

mozzarella cheese inside

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।