Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

मूली का टेस्‍टी अचार मिनटों में बनाएं और तुरंत ही खाएं, जानें आसान रेसिपी

रेसिपी ऑफ द डे में आज हम आपको मूली का इंस्‍टेंट अचार बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप घर में आसानी से डालकर तुरंत ही खा सकती हैं। 
Updated:- 2020-11-23, 12:26 IST
mooli ka achar

सर्दियों के आते ही बाजार में हर जगह हरी सब्जियां दिखाई देने लगती हैं। इसमें से एक सब्जी मूली भी है जो इस मौसम में सबसे ज्‍यादा खाई जाती है। इस मौसम में सलाद, पराठे और सब्‍जी के रूप में लगभग मूली को हर कोई खाता है। लेकिन आप मूली को अचार के रूप में भी खा सकती हैंं जो खाने में बहुत ही बढ़िया लगता है और ठंड में तो इसे खाने की बात ही अलग होती है। जी हां अचार एक ऐसी चीज है जिसे हर मौसम में खाया जाता है लेकिन सर्दियों में गर्मागर्म पराठों के साथ तो इसका मजा कई गुणा बढ़ जाता है। मूली के अचार को खासतौर पर ठंड के मौसम में डाला जाता है। इसलिए आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए मूली का इंस्‍टेंट अचार लेकर आए हैं जो आप घर में आसानी से डालकर तुरंत ही खा सकती हैं। आपको इसके लिए कई दिनों के इंतजार की जरूरत नहीं होती है। 

मूली का स्‍वादिष्‍ट इंस्टेंट अचार Recipe Card

मूली के अचार को खासतौर पर ठंड के मौसम में डाला जाता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Appetisers
Calories: 60
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • मूली- 2
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्‍दी- 1/2 छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
  • मेथी दाना- 1/2 छोटा चम्मच
  • राई- 1 बड़ा चम्‍मच
  • हींग- चुटकीभर
  • सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
  • सिरका- 1/4 कप
  • नमक 1/2 छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल जरूरतनुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मूली को धोकर अच्छे से सुखा लें और फिर इसे छीलकर लंबे पतले टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    फिर कटी हुई मूली पर नमक लगाकर इसे दोबारा लगभग 2 घंटे के लिए धूप में रख दें।

  3. Step 3:

    अचार का मसाला बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में अजवाइन, मेथी, राई और सौंफ डालकर हल्का भून लें और आंच बंद कर दें। फिर भुने हुए मसालों को ठंडा करके दरदरा पीस लें।

  4. Step 4:

    अब फिर से मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के गर्म होते ही धूप में रखी मूली से पानी अच्‍छी तरह से निकालकर इसे पैन में डालकर 2-3 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें।

  5. Step 5:

    अब मूली में हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, भुने पिसे मसाले और नमक मिलाएं। अचार को ठंडा करके इसमें सिरका मिलाएं।

  6. Step 6:

    आपका मूली का अचार तैयार है। अचार के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसे एक बर्नी में भरकर 3-4 दिन तक धूप में जरूर रखें।

  7. Step 7:

    आप इसका मजा पराठों, चावल और दाल के साथ ले सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।