Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

चिलचिलाती गर्मी में घर पर इस मसाले को डालकर बनाएं Watermelon Shikanji, ठेले वाली जाएंगी भूल

Watermelon Shikanji Recipe: गर्मियों के मौसम में जब सूरज आग उगलने लगे, तो शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए लोग तरबूज और खरबूजा का सेवन करते हैं। इसके अलावा लोग घर पर शिंकजी या शरबत पीते हैं। अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो तरबूज की शिकंजी जरूर बनाएं। से बेहतर कुछ नहीं। नीचे लेख में बताए गए खास मसाले के साथ बनी शिकंजी आपको ठेले वाले जूस का स्वाद भी भुला देगी।
Updated:- 2026-05-18, 10:54 IST
image

Tarbooj Shikanji Recipe: गर्मियों के सीजन में जब चिलचिलाती धूप और लू पसीने छुड़ाने लगती है, तो मन बस कुछ ठंडा और ताज़ा पीने को करता है। ऐसे में कुछ लोग घर पर शरबत या शिंकजी बनाते हैं, तो वहीं कुछ लोग बाजार में मिलने वाले मिलावटी जूस या सोडा खरीदकर लाते हैं। अगर आप बच्चे, पति या खुद के लिए कुछ रिफ्रेशिंग और ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स बनाना चाहती हैं, तो एक बार तरबूज की शिंकजी जरूर बनाकर पीएं। तरबूज में मौजूद पानी की मात्रा शरीर को हाइड्रेटेड भी रखती है। इस रेसिपी की सबसे खास बात वह घर पर बना मसाला है, जो इसे बाजार या ठेले वाली शिकंजी से ज्यादा खुशबूदार और जायकेदार बना देता है। आइए, जानते हैं इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने का आसान तरीका।

तरबूज शिकंजी रेसिपी Recipe Card

तरबूज की शिकंजी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 2 बड़े चम्मच- सौंफ
  • 1 बड़ा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच- काली मिर्च के दाने
  • 1/4 कप- मिश्री
  • 1 बड़ा चम्मच- काला नमक
  • 1 कटोरी- तरबूज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1/4 कप- पुदीने के पत्ते
  • 1- नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच- तैयार मसाला
  • 7–8- बर्फ के टुकड़े
  • 2 बड़े चम्मच- चिया सीड्स (भिगोए हुए)
  • 2–3- बर्फ के टुकड़े
  • 2 बड़े चम्मच- तरबूज के टुकड़े

Step

  1. Step 1:

    एक मिक्सर जार में सौंफ, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च के दाने, मिश्री और काला नमक डालें।

  2. Step 2:

    इसे पीसकर एक बारीक पाउडर बना लें और एक तरफ रख दें।

  3. Step 3:

    अब एक जूसर जार में तरबूज के टुकड़े, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, तैयार मसाला और बर्फ के टुकड़े डालें।

  4. Step 4:

    इसे ब्लेंड करके एक स्मूद जूस बना लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद सर्व करने वाले गिलास में भिगोए हुए चिया सीड्स और बर्फ के टुकड़े डालें।

  6. Step 6:

    इसके ऊपर तैयार शिकंजी डालें।

  7. Step 7:

    मिठास के लिए ऊपर से तरबूज के छोटे टुकड़े डालें।

  8. Step 8:

    अब इसे सर्व करें।

तरबूज का शिंकजी बनाने की रेसिपी

tarbooj shikanji recipe

  • तरबूज को धुलकर उसे छील लें।
  • अब इसे छोटे-छोटे टुकड़े में काटें।
  • इसके बाद जार में सौंफ, भुना जीरा, काली मिर्च, काला नमक और मिश्री डालकर बारीक पीस लें।
  • यह मसाला शिकंजी के स्वाद को दोगुना कर देगा।
  • अब जूसर जार में काटे गए तरबूज के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और तैयार किया हुआ मसाला डालें।
  • इसके बाद इसमें थोड़े बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  • परोसने के लिए एक कांच का गिलास लें।
  • अब उसमें सबसे पहले 1-2 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स और बर्फ डालें।
  • अब तैयार किया हुआ तरबूज का मिश्रण इसमें डालें।
  • ऊपर से तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े और पुदीने की पत्ती डालकर इसे सजाएं।
  • मिनटों में बनने वाली तरबूज शिंकजी बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें- Aam Panna Ki Recipe: घर पर इस तरह से तैयार करें आम पन्ना, रेडीमेड लेने की नहीं होगी जरूरत

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।