Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:29 AM IST

आम के हैं शौकीन, एक बार जरूर बनाएं Mango Fried Rice; नोट करें रेसिपी

आम का सीजन हो और कुछ नया न बनाया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है? अगर आप भी आम के दीवाने हैं, तो मैंगो फ्राइड राइस जरूर ट्राई करें। पके हुए आम की मिठास और मसालों का चटपटापन इस डिश को लाजवाब और रिफ्रेशिंग बनाता है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी।
Updated:- 2026-05-04, 11:43 IST
mango fried rice recipe

Mango Fried Rice Recipe: भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसके दीवानों की कोई कमी नहीं है। अक्सर हम आम का इस्तेमाल शेक, आमरस या लस्सी बनाने में करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम के साथ फ्राइड राइस का अनोखा फ्यूजन ट्राई किया है? मैंगो फ्राई राइस एक ऐसी डिश है जो मीठे पके आम और चटपटे मसालों से बनाई जाती है। यह न केवल देखने में सुंदर लगती है बल्कि इसका स्वाद भी पारंपरिक फ्राइड राइस से बिल्कुल अलग और रिफ्रेशिंग होता है। अगर आप आम के शौकीन हैं और अपनी किचन में कुछ नया बनाना चाहती हैं, तो यह रेसिपी बेस्ट है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी।

मैंगो फ्राइड राइस रेसिपी Recipe Card

मैंगो फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 कटोरी- पका हुआ चावल (बेहतर होगा कि एक दिन पुराना चावल हो)
  • 2 चम्मच- तेल
  • 1 चम्मच- हरी मिर्च
  • बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच- लहसुन
  • बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच- अदरक
  • बारीक कटा हुआ
  • 1/4 कप- प्याज (लंबे पतले टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1/4 कप- हरी शिमला मिर्च
  • 1/4 कप- गाजर
  • 2 चम्मच- अखरोट
  • 2 चम्मच- काजू
  • 1 बड़ा चम्मच- थाई रेड पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच- पीनट बटर
  • 1 बड़ा चम्मच- ब्राउन शुगर
  • 1 बड़ा चम्मच- सिरका
  • 1 बड़ा चम्मच- सोया सॉस
  • 1 कप- आम (चौकोर टुकड़ों में कटा)
  • तिल (गार्निशिंग के लिए)
  • स्प्रिंग अनियन- (हरा प्याज़)
  • बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले कड़ाही में तेल डालें।

  2. Step 2:

    इसके बाद तेल में कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को भूनें।

  3. Step 3:

    फिर प्याज, हरी शिमला मिर्च और गाजर डालें। 2-3 मिनट तक फ्राई करें।

  4. Step 4:

    रोस्ट करने के बाद इसमें अखरोट के टुकड़े और कटे हुए काजू डालें और 1 मिनट तक चलाएं।

  5. Step 5:

    फिर थाई रेड पेस्ट, पीनट बटर, ब्राउन शुगर, सिरका और सोया सॉस डालकर मिलाएं।

  6. Step 6:

    अब पका हुआ चावल डालें और सॉस के साथ चावल को 3-4 मिनट तक फ्राई करें।

  7. Step 7:

    फिर आम के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  8. Step 8:

    अब इसे गरमागरम परोसें।

मैंगो फ्राइड राइस बनाने की विधि

mango fried rice

  • मैंगो फ्राइड राइस बनाने के लिए कड़ाही में तेल डालें।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को भूनें।
  • इसके बाद कटा हुआ प्याज, हरी शिमला मिर्च और गाजर डालकर 2-3 मिनट तक स्टिर-फ्राई करें।
  • अब इसमें अखरोट के टुकड़े और कटे हुए काजू डालकर 1 मिनट तक चलाते हुए फ्राई करें।
  • इसके बाद इसमें रेड पेस्ट, पीनट बटर, ब्राउन शुगर, सिरका और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर इसमें पका हुआ चावल और तैयार किए गए सॉस मिश्रण के साथ चावल को 3-4 मिनट तक सैलो फ्राई करें।
  • इसके बाद इसमें आम के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब गरमागरमा मैंगो फ्राई राइस तैयार है।
  • इसके बाद गरमागरम परोसें, ऊपर से आम के और टुकड़े, स्प्रिंग अनियन और तिल डालकर गार्निश करें।

मैंगो फ्राइड राइस बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • अच्छा टेक्सचर लाने के लिए एक दिन पुराने चावल का इस्तेमाल करें।
  • अपनी पसंद के अनुसार तीखापन कम-ज्याद करने के लिए थाई रेड पेस्ट की मात्रा को एडजस्ट करें।
  • आप अपनी पसंद का कोई भी प्रोटीन (जैसे चिकन या पनीर) डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- कच्चा ही नहीं पके आम का पन्ना भी है मशहूर, जानें बनाने की खास विधि

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।