गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट मालपुआ, ये रही रेसिपी

भारत में मालपुआ काफी मशहूर है, जो पैनकेक की तरह दिखता है। मालपुआ न सिर्फ बच्चों का बल्कि बड़ों का भी फेवरेट है। हालांकि, पहले ज्यादातर घरों में दादी या फिर नानी अकसर इसे किसी खास ओकेजन पर बनाया करती थीं। लेकिन समय के साथ अब मालपुआ बनाने का तरीका बदल गया है और अब इसे मैदे से भी तैयार किया जाता है।
इसका स्वाद ऐसा है कि लोग न सिर्फ इसे भारत में बल्कि बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान जैसे देशों में भी बेहद पसंद किया जाता है। अगर आप भी इसे घर पर बनाने की सोच रही हैं, तो आप गेहूं और गुड़ के मालपुआ बना सकती हैं। कैसे
आटे और गुड़ का मालपुआ Recipe Card
आप घर पर इस तरह आसानी से गेहूं और आटे के मालपुआ तैयार कर सकते हैं।
Ingredients
- गेहूं का आटा- 1 कप
- दूध- 1 कप
- गुड़- 200 ग्राम पिसा हुआ
- शहद- 1 चम्मच
- घी-1/2 कप
- नारियल- 100 ग्राम
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- चीनी-1/2 कप
- बादाम व काजू - गार्निशिंग के लिए
Step
- Step 1:
मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेंहू का आटे को छान लें।
- Step 2:
फिर इसमें दूध मिलाकर आटे को कुछ देर के लिए रख दें।
- Step 3:
अब इसमें पिसा हुआ गुड़, नारियल और इलायची पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 4:
मालपुआ बनाने के लिए आप इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- Step 5:
अब आंच पर एक पैन गर्म करें और फिर इसमें घी डालकर गर्म कर लें।
- Step 6:
जब घी थोड़ा गर्म हो जाए तो इसमें बैटर को गोलाई में डालें और कुछ देर पका लें।
- Step 7:
जब मालपुआ दोनों तरफ से गर्म हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और बादाम डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
बनाने का तरीका

- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेंहू का आटे को छान लें।
- फिर इसमें दूध मिलाकर आटे को कुछ देर के लिए रख दें। (मालपुआ का दिलचस्प इतिहास)
- अब इसमें पिसा हुआ गुड़, नारियल और इलायची पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- मालपुआ बनाने के लिए आप इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब आंच पर एक पैन गर्म करें और फिर इसमें घी डालकर गर्म कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- आम के इस सीजन में घर पर आसानी से बनाएं मैंगो मालपुआ,जानें रेसिपी
- जब घी थोड़ा गर्म हो जाए तो इसमें बैटर को गोलाई में डालें और कुछ देर पका लें।
- जब मालपुआ दोनों तरफ से गर्म हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और बादाम डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।