आम के इस सीजन में घर पर आसानी से बनाएं मैंगो मालपुआ,जानें रेसिपी

इस समय फलों के राजा यानि आम का सीजन चल रहा है। मीठे और ताजे आम आसानी से बाजार में आपको मिल जायेंगे। आम को जितने भी तरीके से खाने में शामिल किया जाए उतना ही कम है। मगर, आज हम आपको आम की एक रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानती हों। हम 'रेसिपी ऑफ़ द डे' में 'मैंगो मालपुआ' की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप नॉर्मल मालपुआ खाकर बोर हो गई हैं तो मैंगो मालपुआ ट्राई कर सकती है। इसे आप जब चाहे आसानी से बना सकती हैं, और सबको खिला सकती हैं। इसे आप व्रत के लिए भी बना सकती हैं। किसी खास मौके के लिए भी यह मुफीद है। इस मालपुए को बनाने में आम के साथ ड्राई फ्रूट्स, दूध और शहद का भी इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में-
मैंगो मालपुआ Recipe Card
आज आपको बता रहे हैं स्वादिष्ट मैंगो मालपुआ बनाने का तरीका,जो झटपट तैयार हो जाता है। तो आइए जानें।
Ingredients
- आटा-1 कप (गेंहू का)
- आम-2 पीस
- (गूदा) दूध-1/2 कप
- शहद-2 चम्मच
- घी-1/2 कप
- चीनी-1/2 कप
- नारियल-2 चम्मच (बारीक कटे हुए) इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
- बारीक कटा बादाम व काजू - गार्निशिंग के लिए
Step
- Step 1:
मैंगो मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख दीजिए।
- Step 2:
एक घंटे बाद इसमें आम का गूदा, शहद, बारीक कटा हुआ नारियल, चीनी और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- Step 3:
घोल को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लीजिए। इसे जितना मिक्स किया जाएगा घोल उतना ही गाढ़ा होता जाएगा।
- Step 4:
अब धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर गरम करें, जब घी गरम हो जाए तो थोड़ा सा बैटर लेकर उसे पैन में गोलाकार में फैलाइए।
- Step 5:
इसे बाद घी डालकर दोनों साइड उपट-पुलट कर लाल होने तक अच्छे से पका लीजिए।
- Step 6:
अब सर्विंग प्लेट में मालपुआ डालकर उसे बादाम, पिस्ता और किशमिश से गार्निश कर के सर्व कीजिए।
- Step 7:
आप चाहें तो मालपुए के ऊपर रबड़ी डालकर भी सर्व कर कर सकती हैं।
नोट- फलाहार के लिए इसे बना रही हैं तो गेहूं के आटे की जगह कुट्टू का आटा ट्राई करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।