नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं मखाने और ककड़ी का रायता जानें आसान रेसिपी

गर्मियों के साथ-साथ चैत्र नवरात्रि भी आने वाली है। इस मौसम में अक्सर ठंडी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, ताकि डिहाइड्रेशन न हो। गर्मियों के अलावा 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि भी आने वाली है। नवरात्रि के इस पावन समय में लोग नव दिनों का व्रत रखते हैं, या एक समय सात्विक भोजन कर उपवास रखते हैं। इस नौ दिनों के अंतराल में लोग कई तरह के फलाहारी व्यंजन और भोजन का सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम आपको नवरात्रि व्रत में खाने के लिए दो तरह की स्वादिष्ट रायता बनाने की विधि बताएंगे। यह दोनों ही रायता ऐसे हैं, जो आसानी से व्रत के दौरान खाई जा सकती है। इन दो तरह के रायते को खाने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी और डिहाइड्रेशन की शिकायत भी नहीं होगी।
मखाना रायता बनाने की विधि

मखाने से बनी यह रायता खाने में बेहद स्वादिष्ट है, इसे आप बहुत आसानी से झटपट बनाकर खा सकते हैं। इस रायता को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी इसके कई लाभ हैं।
मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री
- दही – 1 कप
- मखाने – 2 कप
- रायता मसाला – 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
- गरम मसाला – 1/4 टीस्पून
- देसी घी – 1 टी स्पून
- हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
- नमक – स्वादानुसार
कैसे बनाएं मखाने से रायता
- मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी डालकर गर्म करें।
- अब मखाने को डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- सुनहरा भून जाए, तो एक प्लेट में निकालकर अलग रखें।
- मखाना जब ठंडा हो जाए तो मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- एक दूसरे बर्तन में दही लें और अच्छे से फेंट कर उसमें रायता मसाला (रायता मसाला), चाट मसाला, लाल मिर्च, गरम मसाला और सेंधा नमक डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
- दही के तैयार मिश्रण में दरदरा पिसे हुए मखाने को डालकर अच्छे से मिक्स करें और धनिया पत्ते से गार्निश कर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि व्रत में लहसुन प्याज के अलावा इन चीजों से लगाएं तड़का
ककड़ी रायता बनाने की विधि

गर्मियों में खीरे से ज्यादा ककड़ी मिलता है और इसके सेवन के कई सारे लाभ हमारे शरीर को मिलता है। ककड़ी में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमें डिहाइड्रेट होने से बचाती है।
ककड़ी रायता बनाने के लिए सामग्री
- 1/2 ककड़ी
- 1/2 हरी मिर्च
- बारीक कटे हुए धनिया पत्ती
- आधा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 1/4 चम्मच काला नमक
- 1/2 चम्मच भुना पिसा जीरा
- 1/ 2 चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- 1बड़ा कप दही
कैसे बनाएं ककड़ी रायता
- ककड़ी रायता बनाने के लिए ककड़ी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
- अदरक और धनिया को बारीक काट लें।
- एक बाउल में फ्रेश दही लें और उसमें धनिया पत्ती, अदरक,काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी और नमक मिलाकर सभी को मिक्स करें।
- अब ककड़ी, अनार दाना और हरी मिर्च डालकर सभी को मिलाएं और खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: फिरनी और खीर में है ये 5 बड़े अंतर, आप भी जानें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।