घर पर यूं तैयार करें झालमुरी मसाला, स्वाद को करेगा दोगुना

खाने के बाद भी लोगों को भूख लगती है। इसलिए ज्यादातर घरों में चाय के साथ कुछ न कुछ सर्व किया जाता है जैसे- नमकीन, स्नैक्स, कुरकुरे, बिस्कुट आदि। वहीं, कई लोग स्नैक्स में कुछ लाइट खाना पसंद करते हैं जैसे- मुरमुरे। बता दें कि मुरमुरे न सिर्फ खाने में लाइट होते हैं बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
मुरमुरों से महिलाएं ज्यादातर भेलमुरी, झालमुरी या मुरमुरे के लड्डू बनाती हैं। हालांकि, जब भी आप घर पर झालमुरी बनाती हैं, तो वो बाहर जैसी नहीं बन पाती। अगर हां, तो यकीनन यह मसाला आपकी झालमुरी का स्वाद बढ़ा सकता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले मसाले का स्वाद इससे थोड़ा अलग होगा, लेकिन यह मसाला झालमुरी के फ्लेवर को एन्हांस करने के लिए एकदम परफेक्ट है।
इसके लिए आपको बस कुछ साबुत मसालों की जरूरत होगी, जिसे पीसकर एकदम परफेक्ट मसाला तैयार किया जा सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में इसे बनाने से लेकर उसके सारे इंग्रीडिएंट्स और टिप्स के बारे में जानते हैं।
क्या है झालमूरी?
आपने यकीनन मुरमुरे के कई स्नैक्स खाए होंगे, लेकिन अगर आपने झालमुरी नहीं खाई है तो आपको बता दें कि यह कोलकत्ता का पॉपुलर स्नैक्स है। इसे लोग चाय के साथ ज्यादातर खाना पसंद करते हैं। बता दें कि इस पॉपुलर स्नैक्स को मुरमुरे, सब्जियां और झालमुरी मसाले से तैयार किया जाता है।
सामग्री
- जीरा- 1/2 कप
- साबूत धनिया- 1/2 कप
- काला नमक- 1/4 कप (पिसा हुआ)
- सफेद मिर्च पाउडर- 1/4 कप
- अमचूर पाउडर- 1/4 कप (सूखा आम का पाउडर)
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 कप
- तेजपत्ता- 15
इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर ऐसे बनाएं किचन किंग मसाला, हर सब्जी के स्वाद को करेगा दोगुना
बनाने का तरीका
- मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें।
- फिर साबूत धनिया और जीरा को हल्की आंच पर 5 मिनट तक भून लें।
- अब इसे एक बाउल में निकालकर साइड में रख दें और इसी पैन में तेजपत्ता डालकर 2 मिनट तक ब्राउन होने तक पका लें।
- तेजपत्ता को भुनने के बाद आप बची हुई अन्य सामग्री को डालें और हल्की आंच पर 3 मिनट तक भून लें।
- अब इसे एक बाउल में निकालें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। (21 मसाले घर पर आसानी से तैयार करें)
- जब सभी सामान ठंडा हो जाए तो आप इसे मिक्सर में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें।
- बस आपका झालमुरी पाउडर बनकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें छोले टिक्का मसाला की आसान रेसिपी
इस तरह करें स्टोर
- आप मसाला हमेशा शीशे के जार में रखें।
- अगर आप शीशे का जार इस्तेमालनहीं कर रही हैं, तो एयरटाइट कंटेनर डिब्बे में स्टोर करें।
- आप हमेशा मसाला सूखी जगह पर रखें क्योंकि नमी के कारण मसाला खराब हो जाएगा।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आप किसी अन्य तरह का मसाला रेसिपी जानना चाहें तो हमें कमेंट कर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Image Credit- (@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।