घर पर झटपट तैयार करें ग्रीन टी शॉट, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण
-1737785021691.webp)
जब हमें कुछ स्वादिष्ट पीने का मन करता है, तो अक्सर हम कोल्ड ड्रिंक या अन्य अनहेल्दी विकल्पों की ओर रुख करते हैं। हालांकि, ऐसे कई हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक्स भी हैं, जो न सिर्फ आपकी प्यास को बुझाने का काम करती है बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती हैं। अगर आप भी इसी ड्रिंक की तलाश में हैं, तो इस बार ग्रीन टी शॉट का इस्तेमाल करें।
ग्रीन टी शॉट एक लोकप्रिय कॉकटेल है, जो अपने फ्रेश और मीठे-खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसके नाम में ग्रीन टी शामिल है, लेकिन इसमें ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाए यह जरूरी नहीं। इसका नाम इसके हरे रंग की वजह से पड़ा है, जो इसे ग्रीन टी जैसा दिखाता है। ग्रीन टी शॉट को घर पर बनाना बेहद आसान है और यह किसी भी पार्टी या खास मौके के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
ग्रीन टी शॉट Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें ग्रीन टी शॉट।
Ingredients
- मिक्स फ्रूट्स और बेरीज- 1 कप
- ग्रीन टी बैग- 1
- पानी- आधा कप
- मीठा पानी का सोडा- 1 कप
- एनर्जी ड्रिंक-1 कप
- पुदीना के पत्ते- 2
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
फिर मिक्स फ्रूट्स और पुदीने के पत्ते के साथ आइस क्यूब ट्रे में पानी डालकर फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें।
- Step 3:
इसके बाद आधा कप पानी के साथ ग्रीन टी बैग को माइक्रोवेव या स्टोब पर अच्छी तरह से उबाल लें।
- Step 4:
अब एक वाइन गिलास में जमे हुए फ्रूट्स, आइस क्यूब और ऊपर से ग्रीन टी और सोडा पानी डालकर तैयार करेंगे।
- Step 5:
अब एक वाइन गिलास में आइस क्यूब के साथ ग्रीन टी, सोडा पानी और एनर्जी ड्रिंक्स को डालकर मिक्स कर लें।
- Step 6:
बस आपकी ग्रीन टी तैयार है, जिसे ठंडा या नॉर्मल सर्व किया जा सकता है।
ग्रीन टी शॉट की विधि
-1737785285150.jpg)
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर मिक्स फ्रूट्स और पुदीने के पत्ते के साथ आइस क्यूब ट्रे में पानी डालकर फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips-अगर ग्री टी पीना नहीं है पसंद तो करें ये काम, स्वाद हो जाएगा दोगुना
- इसके बाद आधा कप पानी के साथ ग्रीन टी बैग को माइक्रोवेव या स्टोब पर अच्छी तरह से उबाल लें। ध्यान रखें कि सारा स्वाद पानी के अंदर आ जाए।
- अब एक वाइन गिलास में जमे हुए फ्रूट्स, आइस क्यूब और ऊपर से ग्रीन टी और सोडा पानी डालकर तैयार करेंगे। अब एक वाइन गिलास में आइस क्यूब के साथ ग्रीन टी, सोडा पानी और एनर्जी ड्रिंक्स को डालकर मिक्स कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ग्रीन टी से बनाएं ये 3 रेसिपीज, वजन भी होगा कम
- बस आपकी ग्रीन टी तैयार है, जिसे ठंडा या नॉर्मल सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।