मटर की सब्जी तो बहुत खाई होगी, अब घर पर बनाएं इसकी क्रीमी आइसक्रीम; जानें रेसिपी

अगर आपगर पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप मटर की आईस क्रीम बना सकती हैं। इसे बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। जानते हैं कैसे...
Updated:- 2026-06-10, 14:22 IST
image

मटर की सब्जी या कचौड़ी तो आपने कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या कभी हरे मटर की बनी ठंडी-ठंडी, मखमली आइसक्रीम का स्वाद चखा है? सुनने में यह भले ही थोड़ा अजीब लगे, पर इन दिनों सोशल मीडिया पर यह काफी पसंद की जा रही है। इसका नेचुरल हल्का हरा रंग और क्रीमी टेक्सचर किसी को भी हैरान कर सकता है। अगर आप भी इस गर्मी कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहती हैं, तो घर पर आसानी से बनाएं यह क्रीमी मटर आइसक्रीम। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मटर की आइसक्रीम कैसे तैयार करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

मटर आइसक्रीम कैसे बनाएं? Recipe Card

मटर की सब्जी तो बहुत खाई होगी, अब घर पर बनाएं इसकी क्रीमी आइसक्रीम; जानें रेसिपी

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • ताजे हरे मटर- 1 कप (उबले हुए)
  • हैवी व्हिपिंग क्रीम- 1.5 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क (मिल्कमेड)
  • वैनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर- छोटा चम्मच
  • पुदीने की पत्तियां- 4-5।

Step

  1. Step 1:

    ताजे हरे मटर को पानी में एक चुटकी चीनी के साथ उबालें।

  2. Step 2:

    उबले मटर को छानकर तुरंत बर्फ के ठंडे पानी में डालें।

  3. Step 3:

    मिक्सी में मटर को पीसकर बिना पानी का चिकना पेस्ट बना लें।

  4. Step 4:

    एक बर्तन में ठंडी व्हिपिंग क्रीम को गाढ़ा होने तक फेंटें।

  5. Step 5:

    फेंटे हुए क्रीम में मीठे के लिए कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।

  6. Step 6:

    अब इसमें इलायची पाउडर और वैनिला एसेंस शामिल करें।

  7. Step 7:

    तैयार मटर की प्यूरी को इस क्रीम मिक्सचर में डाल दें।

  8. Step 8:

    स्पैटुला से पूरे पेस्ट को हल्के हाथों से मिलाएं।

  9. Step 9:

    पेस्ट को प्लास्टिक या कांच के एयर-टाइट डिब्बे में ट्रांसफर करें।

  10. Step 10:

    डिब्बे को पैक करके 8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने दें।

मटर आइसक्रीम कैसे बनाएं?

सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें एक कप ताजे मटर और एक चुटकी चीनी डालकर 3-4 मिनट के लिए उबाल लें। चीनी डालने से मटर का हरा रंग बिल्कुल बरकरार रहेगा।

2 - 2026-06-10T133741.625

उबले हुए मटर को तुरंत गर्म पानी से निकालकर बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें। 

अब मटर को मिक्सी के जार में डालें। साथ में 4-5 पुदीने की पत्तियां मिलाकर बिना पानी डाले इसका एक बिल्कुल बारीक और पेस्ट तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें -Chocolate Brownie Ice Cream: इस गर्मी एक बार जरूर बनाकर खाएं चॉकलेट ब्राउनी आइसक्रीम, आसान है रेसिपी

व्हिप की हुई क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क, वैनिला एसेंस और इलायची पाउडर डालें। अब इसमें तैयार की गई मटर की प्यूरी मिला दें।

एक स्पैटुला की मदद से पूरे मिश्रण को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि क्रीम की हवा बाहर न निकले और आइसक्रीम का टेक्सचर क्रीमी रहे।

1 - 2026-06-10T133746.360

इस गाढ़े मिश्रण को एक एयर-टाइट कंटेनर में डालें। ऊपर से बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें ताकि बर्फ के क्रिस्टल्स न जमें। इसे 7-8 घंटे या रातभर के लिए डीप फ्रीजर में जमने दें।

इसे भी पढ़ें -How to Clean Ice Tray: गंदी आइस ट्रे को नए जैसा चमकाने के लिए 3 सबसे आसान तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।