How to Clean Ice Tray: गंदी आइस ट्रे को नए जैसा चमकाने के लिए 3 सबसे आसान तरीके

Ice Tray Cleaning Tips: गर्मियों में हर घर में इस्तेमाल होने वाली आइस ट्रे अक्सर खारे पानी के सफेद दागों की वजह से गंदी दिखने लगती है, जिससे बर्फ का स्वाद भी खराब हो जाता है। अगर आप भी इसे फेंकने की सोच रहे हैं, तो रुकिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 3 सबसे असरदार तरीके, जो बिना किसी महंगे केमिकल के आपकी ट्रे को नए जैसा बना देंगे। 
Updated:- 2026-06-09, 15:08 IST
image

How To Clean Dirty Ice Tray: गर्मी के मौसम में ठंडे पानी, नींबू पानी या शेक के लिए बर्फ की जरूरत पड़ती है। इसके लिए लोग ट्रे में बर्फ जमाते हैं। लगातार इस्तेमाल होने के कारण इसके किनारे गंदगी जमा हो जाती है। यह न केवल देखने में गंदा लगता है बल्कि कई बार क्यूब पिघलने के बाद पानी को भी गंदा कर देती है। साथ ही, बर्फ का स्वाद भी गंदा लगता है। अगर आपकी आइस ट्रे भी गंदी हो चुकी है और साधारण लिक्विड सोप से साफ नहीं हो रही, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे फेंकने या नई ट्रे खरीदने के बजाय आप कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसे चमका सकती हैं। खास बात यह कि आपके किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो आइस ट्रे पर जमे खारे पानी के सफेद दागों को मिनटों में साफ कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो Ice Tray को चमका सकती हैं।

नमक और चावल के दानों का इस्तेमाल

बिना किसी केमिकल के आइस ट्रे साफ करने के लिए आप नमक और चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल के दाने और नमक मिलकर एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रबर का काम करते हैं।

ice tray cleaning tricks

कैसे करें साफ?

  • आइस ट्रे के हर ब्लॉक में आधा चम्मच कड़क नमक और थोड़े से कच्चे चावल के दाने डाल दें।
  • अब इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाएं। इसके बाद ट्रे को अपने हाथों से अच्छी तरह से हिलाएं या शेक करें।
  • चावल के दाने और नमक के घर्षण से कोनों में जमी सफेद पपड़ी और गंदगी रगड़ खाकर तुरंत छूट जाएगी।
  • लास्ट में इसे साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम या किचन में लगा है सफेद सिंक, किनारे पर जमा काली गंदगी को हटाने के आसान तरीके; यहां पढ़ें

आलू के रस और सिरके का कॉम्बिनेशन

आलू में मौजूद नेचुरल स्टार्च और ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज प्लास्टिक का पीलापन दूर करने में असर दिखाती हैं। नीचे जानें तरीका-

कैसे करें साफ?

  • इसके लिए एक कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
  • अब इस आलू के रस में दो चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को आइस ट्रे पर डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आलू का रस ट्रे के पीलेपन को सोख लेगा और सिरका खारे पानी के दागों को साफ कर देगा।
  • इसके बाद नॉर्मल स्पंज से पोंछकर ट्रे को पानी से धो लें, ट्रे बिल्कुल नई जैसी चमक उठेगी।

सिरका और पानी वाला तरीका

सफेद सिरका खारे पानी के जिद्दी दागों को काटने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यह आइस ट्रे के कोने-कोने में जमी गंदगी को ढीला कर देता है।

ice tray ke kinare par jami gandagi kaise saaf kare

कैसे करें साफ?

  • इसके लिए एक बड़े बर्तन में बराबर मात्रा में गुनगुना पानी और सफेद सिरका मिला लें।
  • अब गंदी आइस ट्रे को इस घोल में करीब 20 से 30 मिनट के लिए डूबोकर छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद ट्रे को बाहर निकालें और एक पुराने टूथब्रश या सॉफ्ट स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ कर लें।
  • सिरके केअसर से सारे सफेद दाग तुरंत छूट जाएंगे।
  • इसके बाद इसे साफ पानी से धोकर सुखा लें।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर की काली और चिपचिपी सीटी मिनटों में चमकेगी, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।