लंबे समय तक जवां बनाए रखता है गाय का घी, जानिए इसे घर पर बनाने का आसान रेसिपी

सर्दियों में गर्मागर्म पराठे खाना सभी पसंद करते हैं इसलिए मैं अपने परिवार के लिए पराठे बनाने के लिए गाय का घी इस्तेमाल करती हूं, क्योंकि इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता है। और सबसे अच्छी बात इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। साथ ही गाय का घी एनर्जी बढ़ाने और मेंटल हेल्थ के अलावा स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
जी हां देसी घी का इस्तेमाल भारत में केवल खाने के लिए ही नहीं बल्कि पूजा-पाठ आदि के लिए भी किया जाता है। यानि घी न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। यूं तो मैं बाजार से घी खरीद कर इस्तेमाल करती हूं, लेकिन बाजार के घी में मिलावट का डर मुझे सताता रहता है। क्योंकि मिलावटी चीजें मेरी फैमिली को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन मेरे पड़ोस में रहने वाली एक आंटी ने मेरी इस समस्या का समाधान कर दिया। जी हां उन्होंने मुझे घर में ही शुद्ध घी निकालने के तरीके के बारे में बताया। अब तो मैं घर में ही घी निकालती हूं। घर में घी निकालने से अब मुझे मिलावट का डर नहीं है और घर पर बना घी टेस्ट में भी बहुत खास होता है, इसमें से अलग सी महक आती है। इसके अलावा यह बहुत ही आसान और किफायती भी होता है। तो देर किस बात की आइए आप भी मेरी इस रेसिपी के बारे में जानें।
Read more: सौ गुणों से भरपूर गाय का घी, 2 चम्मच गाय का घी खाएं रोगों को दूर भगाएं
घी के लिए मलाई कैसे इकट्ठी करें?
घर में गाय की मलाई से बना देसी घी बनाना बहुत ही आसान है। लेकिन इसे बनाने के लिए आपको मलाई की जरूरत होती है, इसलिए आप आज से ही मलाई जमा करना शुरू कर दें। जी हां आप दूध तो रोजाना खरीदते ही है दूध को उबालने के बाद उसकी सतह पर जमी हुई मलाई को रोजाना एक बर्तन में जमा करते जाएं। ध्यान रखें कि मलाई के कंटेनर को फ्रिज में रखा जाए, ताकि वो खराब न हो जाए। जब मलाई एक बड़ी मात्रा में जमा हो जाएं तो बर्तन को बाहर निकाल लें।
देसी घी बनाने के लिए सामग्री
- गाय के घी की मलाई
- मक्खन निकालने की मथनी
- घी पकाने का बर्तन
- छननी
घी बनाने का तरीका
- जमा मलाई को मथनी की हेल्प से तब तक फेंटे जब तक उसके ऊपर अलग से मक्खन न उतर जाएं।
- थोड़ी देर ऐसे ही करने से उसके ऊपर एक सफेद रंग की परत जैसी बन जाएगी।
- अब इस मक्खन की परत को अलग से निकाल लें। अगर आप चाहें तो इस मक्खन को खाने के लिए इस्तेमाल में ला सकती हैं।
- अब मक्खन के इन गोलों को निकालकर एक अलग बर्तन में रख लें।
- अब बची हुई मथी मलाई के बर्तन को गैस पर रखें और फैट को पिघलने दें।
- कम आंच में रखकर इसे सुनहरे-पीले होने तक पकाएं।
Read more: घी को इस तरह लगाकर पाएं काले, घने और लंबे बाल
- बीच-बीच में इसे चम्मच से हिलाते रहें, ताकी यह कढ़ाही की तली में चिपके नहीं।
- जब मक्खन धीरे-धीरे पिघलकर पकने लगता है तब इसमें धीरे-धीरे घी बनाना शुरु हो जाता है।
- कुछ देर बाद कढ़ाही में ऊपर की सतह पर घी आने लगेगा और इसमें सुनहरी सी लेयर भी आने लगेगी।
- अब गैस बंद कर दें और घी के ठंडा होने पर इसे छलनी से छानकर दूसरे बर्तन में निकाल लें।
- आपका टेस्टी और खुशबूदार शुद्ध देसी घी तैयार है।
अब आप इसे स्टोर करके रख लें। और जब भी पराठे खाने या दाल में छौंक लगाने का मन हो तो इसका इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।