खजूर की मदद से बनाएं तिल की गजक, जानिए आसान विधि

वैसे तो खजूर एक तरह का ड्राई फ्रूट है लेकिन इसका इस्तेमाल कई तरह के मीठे व्यंजन बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा, खजूर को खाने के बाद भी कच्चा आसानी से खाया जा सकता है। क्योंकि खजूर पौष्टिकता से भरपूर होता है, जिसकी तासीर थोड़ी गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है। लेकिन आप इसका सेवन सालभर करें, तो भी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन सर्दियों में आप खजूर और तिल की गजक बनाकर खा सकती हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। साथ ही, ये सर्दियों में सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकती हैं, कैसे? चलिए जानते हैं खजूर और तिल की गजक बनाने की आसान विधि..
खजूर और तिल की चिक्क Recipe Card
आप खजूर की मदद से आसानी से तिल की चिक्की बना सकती हैं, कैसे जानिए।
Ingredients
- 1/2- कप तिल
- 2 चम्मच-घी
- चुटकी भर-सेंधा नमक
- 1 कप-खजूर
- 1/4 कप-काजू (चॉप किए हुए)
- 1/2 छोटा चम्मच - इलायची पाउडर
- 1/4 कप- चीनी या गुड़
- 1 कप - नारियल
Step
- Step 1:
सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और फिर खजूर और गुड़ डालकर लगातार चलाते हुए पिघला लें।
- Step 2:
इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक इसी स्टेज में डालना है। अब आप इसमें तिल डाल दें और इसे 30 सेकंड तक अच्छी तरह से पका लें।
- Step 3:
अब इसमें काजू, नारियल डालें। फिर इसे किसी सेटिंग प्लेट में डालकर बराबर मात्रा में फैला लें ताकि गजक एक जैसी हो जाए।
- Step 4:
अब इसे अपने मनचाहे शेप में काट लें और फिर 30 मिनट के लिए ठंडा होने दें। आपकी खजूर और तिल की चिक्की तैयार है।
- Step 5:
आप इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में दो हफ्ते तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।
- Step 6:
अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
बनाने का तरीका

- आप इस रेसिपी को दो तरीके से बना सकते हैं। पहले तो ये कि गुड़ को पिघलाने के बाद इसमें खजूर को मैश करके डाल दें।
- अब ये थोड़े मैश हो जाएं तो इसमें तिल डाल दें। अब इसे आप 30 सेकंड के लिए पका लें।
- ये तरीका परफेक्ट रहेगा, लेकिन इसमें तिल खजूर के जलने की गुंजाइश भी होती है इसलिए ध्यान से करें।
- अगर आप तिल और खजूर को एक साथ रोस्ट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले नॉन स्टिक पैन में घी को गर्म कर लें। (खजूर से बनाई जाने वाली रेसिपीज)
- फिर इसमें गुड़ और थोड़ा सा सेंधा नमक मिक्स करके गुड़ को पिघला लें।
- आपको ये चलाते रहना है नहीं तो ये जल जाएगा। इसके बाद, आपको तिल डालने हैं और 30 सेकंड तक आपको इसे चलाते रहना है।
- सब कुछ अच्छी तरह से रोस्ट करने के बाद इसमें काजू, इलायची पाउडर, नारियल आदि डाल दें और फिर किसी प्लेट में रखकर सेट होने के लिए रख दें।
- आपके पास अगर सेटिंग टिन है, तो उसमें इसे रखें और गीले में ही शेप देने के लिए बर्फी या किसी और शेप में काट लें।
- इसके बाद 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें और फिर किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें हमने गुड़ या चीनी का इस्तेमाल इसलिए किया है ताकि खजूर की चिक्की आसानी से बन जाए। अगर आप चाहें तो खाली खजूर और तिल की मदद से भी चिक्की बना सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर बनाएं काजू की चिक्की, जानें इसकी रेसिपी
Image Credit- (@Freepik and google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।