Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

चॉकलेट की दीवानगी भरे समोसे में, जानें इसकी बेक्ड रेसिपी

अगर आपके किसी करीबी को समोसा और चॉकलेट दोनों ही पसंद हों, जैसा कि मुझे पसंद हैं तो आप इस स्वीट डिश को बनाकर उसे सरप्राइज कर सकती हैं। तो आइए जानें सरप्राइज करने वाली ट्विस्ट से भरी स्वीट डिश बेक्ड चॉकलेट समोसा की रेसिपी।
Updated:- 2019-03-13, 19:12 IST
chocolate samosa main

समोसे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। शाम को अगर चाय के साथ समोसा मिल जाए तो कहना ही क्‍या। तकरीबन हर गली-कूचे में समोसे की ठेले और दुकाने पाई जाती है। अपने स्‍वाद की वजह से समोसे ने भारत से विदेश तक सफर तय किया है और भारत का यह फेमस स्ट्रीट फूड विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। विदेशी इसे बड़े चाव से खाते हैं और पसंद करते हैं। समोसे के लिए इसी दीवानगी को लोगों ने अपने-अपने हिसाब से नया रंग और रूप दिया है। समोसे के स्‍वाद में ट्विस्ट लाने के लिए अब इसे मीठे के रूप में भी पेश किया जा रहा है। अगर आपके किसी करीबी इंसान को समोसा और चॉकलेट दोनों ही पसंद हों, जैसा कि मुझे पसंद हैं तो आप इस स्वीट डिश को बनाकर उसे सरप्राइज कर सकती हैं। तो आइए जानें सरप्राइज करने वाली ट्विस्ट से भरी स्वीट डिश बेक्ड चॉकलेट समोसा के बारे में। बेक्ड चॉकलेट समोसा खाने में बहुत ही टेस्‍टी होती है, जिन लोगों को ज्यादा तला भुना खाना पसंद नहीं है उनके लिए बेक्ड चॉकलेट समोसा एक अच्छा आप्शन हैं। जानें इसे बनाने का तरीका।

chocolate samosa inside

इसे जरूर पढ़ें: खजूर के गुड़ से कैसे बनती हैं खीर, जानें तरीका

  • कितने लोगों के लिए- 4
  • तैयारी का समय- 10 मिनट
  • बनाने का समय- 30 मिनट

बेक्ड चॉकलेट समोसा बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा- 1 कप
  • सौंफ- 2 टेबल स्‍पून
  • बेकिंग पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • घी- 1/2 कप
  • शुगर-  1 कप
  • केसर- 1/2 टेबल स्‍पून
  • चॉकलेट- 1 कप
  • नमक- चुटकीभर
  • पानी- 2 कप

chocolate samosa inside

बेक्ड चॉकलेट समोसा बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले चॉकलेट के सभी पीस को कद्दूकस कर लें इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इसके बाद मैदे को एक कटोरे में लें और उसमें घी, बेकिंग पाउडर, सौंफ और थोड़ा सा नमक डालकर उसे अच्‍छे से मिला लें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गूंथ लें। ध्‍यान रखें कि आटा सख्‍त गूंथे।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोईया बना लें और इन्‍हें पूरी के आकार में बेल लें और बीच से काट लें।
  • इन पूरी के आकार में बेली गई और काटी गई लोईयों को एक कोन का आकार दें और इसके अदंर चॉकलेट की फिलिंग डालें और इसे समोसे की तरह बंद कर दें।
  • इन समोसों के कोनो पर एक चम्‍मच की मदद से कट वाले डिजाइन बना लें, इससे समोसे दिखने में ज्‍यादा सुदंर लगेंगे।

chocolate samosa inside

इसे जरूर पढ़ें: भूल जाएंगी रसगुल्ले और बर्फी का स्वाद अगर खाएंगी ये मिठाई

  • अब इन समोसो को माइक्रोवेव ओवन में 20 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट के लिए रखें। जब तक समोसे बेक्ड हो रहे हो तब तक आप चीनी की चाशनी बना लें।
  • इसके लिए गैस पर धीमी आंच पर एक पैन रखें और उसमें थोड़ा सा पानी डालें और इसमें चीनी डालें और गलने दें। जब चीनी पूरी तरह से गल जाए तो गैस बंद कर दें। ध्‍यान रखें कि चाशनी ज्‍यादा गाढ़ी ना बनाएं।
  • चॉकलेट समोसो को ओवन से निकालकर ठंडा कर लें और अब इन्‍हें चाशनी में डूबोकर निकाल लें।

आपके बेक्ड चॉकलेट समोसे तैयार हैं, इन्‍हें आप एक प्‍लेट में रखें और इनके ऊपर शुगर पाउडर छिड़के और केसर से सजाकर सर्व करें।

Photo courtesy- (Your Sunny Side Up, The Cook Book, YouTube, Yelp, Dilocious & Bumppy)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।