Easy Breakfast Recipe: बच्चों के लिए 5 मिनट में झटपट बनाएं ब्रेड चीज़ टोस्ट

अक्सर महिलाओं को बच्चों के लिए नाश्ता तैयार करने में कई तरह के चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है। बच्चे एक ही तरह का नाश्ता करने में ऊब जाते हैं। उन्हें हमेशा कुछ नया ट्राई करने में मजा आता है। अगर आप बच्चों को कुछ नया सर्व करना चाहती हैं, जो उन्हें निश्चित तौर पर पसंद आए तो आप उन्हें नाश्ते में चिली टोस्ट रेसिपी बना कर दे सकती हैं। आसानी से तैयार हो जाने वाली यह रेसिपी बच्चों को घर पर पिज्जा जैसा टेस्ट दे देती है। शिमला मिर्च, कॉर्न, पनीर जैसे हेल्दी आइटम्स से तैयार होने वाला ये नाश्ता बच्चों के लिए हेल्दी भी है। आइए जानते हैं कि इस रेसिपी को घर पर कैसे बनाएं।
चिली टोस्ट रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- प्याज - 1
- कॉर्न - 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च - 1
- नींबू का रस - 1 चम्मच
- मोजरेला चीज़ स्लाइस
- काली मिर्च पाउडर जरा सी
- ऑरेगेनो एक छोटी चम्मच
- शिमला मिर्च 1
- 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती
- चीज स्लाइस आवश्यकतानुसार
इसे जरूर पढ़ें: शाहजहां ने ऐसी मिठाई बनाने का हुक्म सुनाया था, जो दिखे ताजमहल जितनी सफेद, जानिए उस फेमस मिठाई का नाम
चिली टोस्ट रेसिपी बनाने की विधि
- सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और धनिया पत्ती को छोटा-छोटा काटकर एक प्लेट में रखे लें। इसी मिश्रण में ऊपर से कॉर्न मिला लें।
- इसमें ऊपर से नींबू का रस, ऑरेगेनो और काली मिर्च पाउडर डालें और मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।
- अब धीमी आंच पर नॉन स्टिक तवा रखें और इस पर ब्रेड को हल्का-हल्का सेंक लें।
इसे जरूर पढ़ें: सूजी या चावल से नहीं पनीर से बनती है 15 मिनट में इडली
- जब सभी ब्रेड सिंक जाएं तो उन पर पहले से तैयार मिश्रण फैलाएं और ऊपर से चीज़ स्लाइस रखें।
- एक-एक सभी ब्रेड तवे पर रखें और ऊपर से किसी बड़ी थाली से उसे ढंक दें। 5 मिनट में चीज हल्का सा पिघलने लगेगा, तब आप इसे आंच से उतार लें।
- तैयार ब्रेड चीज़ टोस्ट के साथ आप बच्चों को हेल्दी शेक या टेस्टी ड्रिंक्स दे सकती हैं। इससे उनके ब्रेकफास्ट का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
अगर आपको पनीर रेसिपीज का स्वाद अच्छा लगता है या आपके घरवालों को पसंद है तो आपको HerZindagi पर इसकी कई रेसिपीज की जानकारी मिल जाएगी। अजवाइन पनीर कोफ्ता करी, इंडो चाइनीज पनीर लॉलीपॉप, पनीर पुलाव, पनीर शिमला मिर्च जैसी टेस्टी डिशेज के बारे में आप यहां से जानकारी हासिल कर सकती हैं। इसके अलावा खाने को टेस्टी बनाने, किचन में साफ-सफाई रखने और काम को आसान बनाने के स्मार्ट टिप्स भी आप यहां से जान सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।