एकदम परफेक्ट बनेगा चिकन समोसा, बस फॉलो करें यह रेसिपी

समोसा एक वर्सेटाइल फूड है, जिसे कई तरीकों से बनाया जा सकता है। साथ ही, आप अपने टेस्ट के हिसाब से समोसे का टेस्ट कस्टमाइज भी कर सकते हैं जैसे- अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो समोसे में नॉनवेज का तड़का लगा सकते हैं। आप मटन समोसा, कीमा समोसा या फिर चिकन समोसा आदि ट्राई कर सकते हैं।
वहीं, अगर आप वेज खाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए आलू, पनीर, कॉर्न या फिर दाल का समोसा बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यकीनन आपने आलू का समोसा, पनीर का समोस या फिर प्याज का समोसा ट्राई भी किया होगा, लेकिन क्या कभी चिकन समोसा ट्राई किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर बनाकर देखें। यह समोसा आपकी शाम को सुहाना बना सकता है।
चिकन समोसा Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें चिकन समोसा।
Ingredients
- मैदा- 500 ग्राम
- चिकन- 400 ग्राम
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- मैगी मसाला- 2 पैकेट
- प्याज- 2 (कटे हुए)
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- धनिया मसाला- 1 चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिए
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 4 (कटी हुई)
Step
- Step 1:
एक बाउल में सभी सामाग्रियों को डालकर आटा गूंथ लें।
- Step 2:
चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें या मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा मिश्रण बना लें।
- Step 3:
एक पैन में तेल, चिकन, प्याज और सभी सामाग्रियों को डालकर तैयार करें।
- Step 4:
इतने फीलिंग ठंडी हो रही है, आप आटे की लोइयां बनाकर समोस तैयार कर लें।
- Step 5:
आटे की लोइयां बनाकर समोसे के शेप में काटें और फीलिंग को भरें।
- Step 6:
फिर एक-एक करके समोसे कढ़ाही में डालें और डीप फ्राई कर लें।
- Step 7:
बस आपके चिकन समोसे तैयार हैं, जिसे हरी या लाल चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।
वैसे तो आप चिकन समोसा भी कई तरह से बना सकते हैं, पर हम आपके लिए आसान रेसिपी लेकर आए हैं जिसे सिर्फ 25 मिनट में समोसा तैयार हो जाएगा।
विधि
- समोसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर 500 ग्राम मैदा, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच अजवाइन और चुटकीभर बेकिंग सोडा (बेकिंग सोडा से निपटाएं किचन से जुड़े ये काम) डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- फिर पानी डालते हुए हल्के हाथों से मैदा को गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। इस दौरान बेहतर होगा फीलिंग तैयार कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं स्वाद से भरे चटपटे समोसे की शुरुआत कहां से हुई, क्या है इसका इतिहास
- चिकन की फीलिंग बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी चरह से धो लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें या मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा मिश्रण बना लें।
- फिर एक पैन में तेल डालें। स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 4 कटी हुई हरी मिर्च और 2 बारीक कटे हुए प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 10 मिनट तक पकाएं और फिर ऊपर से मैगी मसाला डालें। लगातर चलाते हुए मिश्रण को पका लें और गैस बंद कर दें।
- इतने फीलिंग ठंडी हो रही है आप आटे की लोइयां बनाकर समोस तैयार कर लें। इसके लिए आटे की लोइयां बनाकर समोसे के शेप में काट लें।
इसे जरूर पढ़ें- एकदम परफेक्ट बनेंगे आपके समोसे बस आटा गूंथते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फिर कटे हुए समोसे को एक-एक करके उठाएं और फीलिंग भर दें। समोसे का शेप दें और साइड में रखती जाएं। इस दौरान एक कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- जब तेल गर्म होने लगे तो एक-एक करके समोसे कढ़ाही में डालें और डीप फ्राई कर लें। जब दोनों तरफ से क्रिस्पी हो जाए, तो एक प्लेट में निकाल लें।
- बस आपके चिकन समोसे तैयार हैं, जिसे हरी या लाल चटनी (ठेले वाली लाल चटनी बनाने के टिप्स) के साथ सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।