15 मिनट में चटपटे और स्वादिष्ट स्नैक्स 'चिकन फ्रिटर्स' घर पर बनाएं

अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद है और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रही हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'चिकन फ्रिटर्स' के बारे में। आपको नॉनवेज पसंद है तो आप कई अलग-अलग तरह की डिश घर पर आसानी से बना सकती हैं। वैसे, ऐसी कई नॉनवेज डिश हैं जिसे बनाने में काफी समय लगता है लेकिन, चिकन फ्रिटर्स को आप महज़ 15 से 20 मिनट में तैयार कर सकती हैं, और कभी भी अपने नाश्ते में शामिल कर सकती हैं।
स्नैक्स की ये अलग वैरायटी यकीनन आपके घर में सभी ज़रूर पसंद करेंगे। यह चटपटी और स्वादिष्ट रेसिपी आप किसी होम पार्टी के मेन्यु में भी रख सकती हैं। वैसे यह स्नैक, नॉनवेज होटल में आसानी से मिल जाता है लेकिन, इसे घर पर बना के खाने में जो मज़ा है वो किसी होटल या रेस्टोरेंट में नहीं है। बोलनेस चिकन चंक्स, मैदा और अंडे को मिक्स करके इसे फ्राई किया जाता। तो चलिए जानते हैं चिकन फ्रिटर्स बनाने के विधि के बारे में-
चिकन फ्रिटर्स Recipe Card
इस बार स्नैक्स के लिए घर पर सब के लिए बनाएं चिकन फ्रिटर्स। जानें कैसे बनाते हैं।
Ingredients
- चिकन-200 ग्राम (पीस में)
- लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- अंडा-1
- मैदा-2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-1/2 कप
- चिकेन-मसाला
- धनिया पत्ता- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
Step
- Step 1:
टेस्टी चिकन फ्रिटर्स बनाने के लिए सबसे पहले आप चिकन, अंडा और मैदा अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 2:
अब इसमें लहसुन-अदरक पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालिए , इसके साथ हल्का पानी डाल के अच्छे से चिकन को मेरिनेट कर लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो मेरिनेट किए हुए चिकन को डालें और फ्राई करें।
- Step 4:
इसे कुरकुरे और हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक चारों साइड अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
- Step 5:
जब ये ब्राउन हो जाए तो इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए।
- Step 6:
अब गार्निश के लिए ऊपर से धनिया पत्ता डालें और अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।