दिवाली पर बनाएं ब्रेड से रसगुल्ले, मेहमान कहेंगे वाह!

मुझे मिठाइयां बहुत ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन मेरे घरवाले जानते हैं कि मुझे रसगुल्ले कितने पसंद हैं, इसलिए हर त्योहार पर अन्य मिठाई के साथ एक डिब्बा उसका भी आता है। मुझे रसगुल्ले की मिठास और उसका गुदगुदापन बहुत पसंद है। छेने से बने ये फ्लफी रसगुल्ले खाने का कॉम्पिटिशन हो, तो मुझे लगता है कि मैं जीत भी सकती हूं।
मुझे यकीन है यह स्वीट डिश काफी लोगों को पसंद होगी। इसकी लोकप्रियता भी इतनी है कि तीन अलग-अलग जगहें इसे लेकर लड़ पड़ी थीं। भारत के दो राज्य बंगाल और ओडिशा ने तो लंबी लड़ाई थी कि रसगुल्ला आखिर किस राज्य का है।
ब्रेड रसगुल्ला Recipe Card
घर पर ब्रेड से रसगुल्ले बनाने की विधि जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Ingredients
- 6-7 व्हाइट ब्रेड स्लाइसेस
- 1 कप पानी
- 1.5 कप चीनी
- 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
- 1/2 कप गुनगुना दूध
- 1/2 छोटा चम्मच मैदा
- बारीक कटा हुई पिस्ता
Step
- Step 1:
एक कटोरे में ब्रेड के स्लाइसेस, दूध और चीनी पाउडर डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें।
- Step 2:
एक पैन में पानी और चीनी डालकर एक तार वाली चाशनी तैयार कर लें।
- Step 3:
आटे की छोटी बॉल्स बनाकर उसे कुछ देर पानी में उबालें। इसके बाद उन्हें चाशनी में डालकर लगभग 10 मिनट पकाएं।
- Step 4:
आपके रसगुल्ले तैयार हैं। ऊपर से पिस्ता डालकर सजाएं और सर्व करें।
ओडिशा वालों ने दावा किया था कि यह 15वीं सदी से उनके यहां बनाया जा रहा है और जगन्नाथ मंदिर में भोग के रूप में चढ़ाया जाता था। वहीं, वेस्ट बंगाल ने कहा कि इसे 1868 में नोबिन चंद्र दास ने पहली बार बनाया था। इतना ही नहीं, रसगुल्ले के लिए अलग से फेस्टिवल भी नाम किए गए हैं और इसे कई वेरिएशन में तैयार किया जाता है। इस लड़ाई में कोई जीता नहीं, बल्कि दोनों के ही दावे को स्वीकार किया गया था।
दोनों राज्य में रसगुल्ले के अलग-अलग वर्जन हैं और उन्हें पसंद भी बहुत किया जाता है। यही कारण है कि इस मिठाई ने देशभर में लोगों को अपना दीवाना बनाया। रसगुल्ला एक ऐसी मिठाई है, जिसे घर पर बनाना बहुत आसान है। इंटरनेट पर इसकी विधि कई सारे लोगों ने शेयर भी की है।
इसे बनाने के लिए छेने की आवश्यकता होती है। दूध को पहले फाड़ा जाता है और फिर उससे फ्रेश छेना बनाकर ऐसी बॉल्स बनाई जाती हैं, जिसे चाशनी में डुबोया जाता है। बस आपका रसगुल्ला (रसगुल्ले का इतिहास) तैयार है। हम भी आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं, लेकिन यह छेने के रसगुल्ले से काफी अलग है। हम आपको बताएंगे कि ब्रेड से रसगुल्ला कैसे बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपने रसगुल्ला चाट खाई है? जानें इसे बनाने का तरीका
ब्रेड रसगुल्ला बनाने का तरीका-
- ब्रेड रसगुल्ला बनाने के लिए 6-7 ब्रेड के स्लाइसेस को इकट्ठा करें और उनके किनारों को काटकर अलग कर दें। ब्रेड में हल्का-सा पानी छिड़ककर उन्हें अलग रख दें।
- एक तरफ पैन में 1 कप पानी डालकर गर्म करें और उसमें 1.5 कप चीनी डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चीनी घुल न जाए।
- ब्रेड को एक कटोरे में लेकर उसे मैश कर लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच चीनी का पाउडर और थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें। अगर आप चाहती हैं कि रसगुल्ला स्पंजी बने, तो उसमें 1/2 छोटा चम्मच मैदा मिला लें। इससे टेक्सचर भी अच्छा आएगा।
- तैयार आटे की लोइयां बनाएं और उन्हें छोटे-छोटे बॉल्स का आकार देकर एक प्लेट में रख लें। अब प्रेशर कुकर (प्रेशर कुकर हैक्स) में 1 कप पानी डालें और धीरे-धीरे ये सारी बॉल्स डालकर 2 सीटी लगाएं। आप इन बॉल्स को पानी में उबाल भी सकती हैं।
- चाशनी को चेक कर लें। यदि यह एक तार की बन जाए, तो मतलब चाशनी तैयार है। इसमें बॉल्स डालकर 2-3 मिनट गर्म करें और फिर आंच बंद करके 5 मिनट तक ढककर रख दें। इस तरह से रसगुल्लों में सिरप अच्छी तरह से भर जाएगा।
इसे भी पढ़ें: इस दिवाली घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाइयां, जानें रेसिपीज
- आखिर में बारीक कटे हुए पिस्ता को रसगुल्लों के ऊपर लगाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। आपके मेहमानों को यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।