महाशिवरात्रि के मौके पर घर में 5 मिनट में बेर की चटपटी चटनी बनाएं

यूं तो आपने हर तरह की चटनी का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने बेर की चटनी खाई हैं। अगर नहीं तो आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको बेर की चटनी के बारे में बताने जा रहे है। जिसे आप शिवरात्रि के मौके पर बना सकती हैं। इसके अलावा इसका लुफ्त होली के मौके पर उठाया जा सकता है। बेर की चटनी बहुत ही टेस्टी होती है, जिसे आप किसी भी डिश के साथ खा सकती हैं। बेर की चटनी पुदीने की पत्तियां और चीनी को मिक्स करके बनती है, यह थोड़ी चटपटी होने के साथ ही थोड़ी मीठी भी होता है। जी हां बेर का स्वाद अपने में ही खट्टा-मीठा होता है। इससे बना अचार, चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं और घर पर बनाना भी बहुत आसान है। तो देर किस बात की आइए इसकी टेस्टी और आसान रेसिपी के बारे में जानें।
बेर की चटनी Recipe Card
5 मिनट में बेर की चटनी बनाएं
Ingredients
- बेर- 1 छोटी कटोरी
- पुदीने की पत्तियां- 1/4 कप
- हल्दी- 1/4 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च-2
- चीनी- 1/4 छोटी कटोरी
- नमक-स्वादानुसार
- भूना जीरा- 1/4 चम्मच
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
इस टेस्टी रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले बेर को अच्छे से साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर हरी मिर्च और पुदीने की पत्तियों को भी अच्छे से साफ कर लें।
- Step 2:
अब एक ब्लेंडर में बेर, हरी मिर्च, पुदीने की पत्तों और नींबू के रस, इन सभी चीजों को लेकर अच्छी तरह से पीस लें।
- Step 3:
इसके बाद, हींग, चीनी भूना हुआ जीरा और नमक को ब्लेंडर में डाल दें। कुछ सेकंड के लिए इसे फिर से पीस लें। सुनिश्चित करें कि चटनी बहुत ज्यादा गाढ़ी न हो।
- Step 4:
आपकी चटनी तैयार है इसे बाउल में निकालिये या गरम पराठों या पकौड़ों के साथ परोसिये! आप चाहे तो इसे कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।