Rice Cooking Hacks: चावल बनाते समय पानी ज्यादा हो जाता है? परफेक्ट राइस बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आमतौर पर जब भी खाना बनाने की बात आती है, तो चावल बनाना सबसे आसान काम लगता है, लेकिन क्या आप हमेशा परफेक्ट और खिला-खिला चावल बना पाती हैं? कई बार पानी ज्यादा होने से चावल चिपचिपे और गीले हो जाते हैं और कई बार कम पानी की वजह से ये कच्चे रह जाते हैं। आइए जानें यहां चावल बनाने के परफेक्ट तरीके के बारे में।
Updated:- 2026-04-23, 09:30 IST
image

चावल भारतीय रसोई का एक बेहद अहम हिस्सा है, लेकिन इसे सही तरीके से पकाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। कई बार चावल ज्यादा गीले हो जाते हैं, तो कभी कच्चे रह जाते हैं या फिर चिपचिपे बन जाते हैं। ऐसे में सवाल आता है कि आप कैसे परफेक्ट और खिले हुए चावल बना सकती हैं? इसके लिए कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेहतरीन चावल बना सकते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो कहीं न कहीं ये कुकिंग के दौरान छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं। आइए जानें चावल बनाने के परफेक्ट तरीके के बारे में।

चावल को अच्छी तरह से धोएं

आपको हमेशा चावल बनाते समय इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि आप सबसे पहले चावल को कई बार अच्छी तरह से धोएं। इससे चावल का अतिरिक्त माड़ निकल जाता है और जब हम चावल को पकाते हैं तो ये काफी अच्छा और खिला-खिला बनता है। चावल में मौजूद अतिरिक्त स्टार्च ही उसे चिपचिपा बनाता है और जब आप चावल को कम से कम 2-3 बार अच्छी तरह से धोती हैं, तो यह स्टार्च निकल जाता है और चावल ज्यादा खिला-खिला बनता है।

यह भी पढ़ें- बिना कुकर के बासमती चावल बनाने के देसी ट्रिक्स, नहीं होंगे गीले और चिपचिपे

चावल और पानी का सही अनुपात

  • परफेक्ट चावल बनाने का सबसे जरूरी नियम होता है चावल और पानी का सही अनुपात। ऐसे में आपको चावल की क्वालिटी के हिसाब से पानी डालने की जरूरत होती है।
  • अगर आप बासमती या लंबे दाने वाले चावल बना रही हैं तो आप 1 कप चावल में 2 कप पानी यानी कि चावल की मात्रा से दोगुना पानी डालें।
  • वहीं छोटे दाने वाले चावल के लिए आपको 1 कप चावल में 1 कप पानी डालना चाहिए जिससे यह खिला-खिला बनता है। अगर आप पानी की मात्रा का ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं, तो चावल गीले और चिपचिपे बनते हैं। यही नहीं अगर आप चावल में सही मात्रा में पानी नहीं डालती हैं, तो चावल कच्चे रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें- चावल नहीं बनता खिला-खिला, तो ये तरीके आएंगे काम

परफेक्ट चावल बनाने का सही तरीका

  • अगर आप परफेक्ट चावल बनाना चाहती हैं, तो सबसे पहले चावल और पानी को एक बर्तन में डालें और उसमें एक चुटकी नमक मिलाएं। अब इसे तेज आंच पर उबाल आने दें।
  • जैसे ही उबाल आ जाए, एक बार हल्का सा चलाएं और फिर गैस को धीमी आंच पर कर दें। इसके बाद बर्तन को ढक दें और चावल को पकने दें। यदि आप कुकर में चावल बना रही हैं, तो चावल को कम से कम 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
  • कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस की फ्लेम धीमी कर दें और 5 मिनट के लिए चावल को धीमी गैस पर ही पकने दें। फिर गैस बंद कर दें। कुकर की सीटी ठंडी होने के बाद ही कुकर खोलें। इससे चावल परफेक्ट बनेंगे और इसमें पानी की मात्रा भी ज्यादा नहीं होगी।

परफेक्ट चावल बनाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • जब चावल पक जाएं, तो गैस बंद करने के बाद आप तुरंत ढक्कन न हटाएं। चावल को 5-10 मिनट तक ढका रहने दें। इससे चावल में मौजूद भाप उसे और अच्छी तरह से पकाती है और दाने अलग-अलग रहते हैं।
  • अगर गलती से चावल में पानी ज्यादा हो गया है, तो परेशान न हों आप चावल को धीमी आंच पर कुछ देर बिना ढक्कन के पकाएं जिससे पानी सूख जाए।
  • यदि आप चावल बनाते समय इसमें एक चम्मच घी या मक्खन डालती हैं, तो आपका चावल परफेक्ट बनेगा और इसके दाने अलग-अलग रहेंगे। इसके साथ आप नींबू की कुछ बूंदें चावल बनाते समय डालें, जिससे यह खिला-खिला बनेगा।

अगर आप परफेक्ट चावल बनाना चाहती हैं और आपको पानी का सही अंदाजा न होने की वजह से यह बार-बार चिपचिपा हो जाता है, तो यहां बताई टिप्स का ध्यान देना जरूरत है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।