Kaju Masala Curry: डिनर में लगाना है स्वाद का तड़का तो इस आसान रेसिपी से बनाएं काजू मसाला करी

हमारी रोज की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि खाने में नया क्या बनाएं। खासतौर पर जब आपके घर में मेहमान आ रहे हों तब ऐसा क्या बनाएं जो उन्हें पसंद भी आए और सेहतमंद भी हो। यही नहीं अगर आपको कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो मिनटों में तैयार हो जाए तो बात ही क्या है।
आप जल्दी खाना बनाने के साथ मेहमानों को भी टाइम दे पाएंगी। तो आइए आज हम आपको काजू मसाला करी की ऐसी ही एक आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिसे खाने के बाद आप सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे और डिनर का पूरा मजा उठाएंगे।
काजू मसाला करी रेसिपी Recipe Card
आसान रेसिपी से बनाएं काजू मसाला करी
Ingredients
- घी-1 चम्मच
- काजू- 1 कप
- तेल- आवश्यकतानुसार
- जीरा-1/2 चम्मच
- बारीक कटा हुआ प्याज-2
- तेज पत्ता- 2
- हल्दी-½ चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-½ चम्मच
- धनिया पाउडर-½ चममच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
- मलाई-1/2 कप
- गरम मसाला-½ चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले काजू को घी में रोस्ट करके अलग रख लें। मिक्सी में टमाटर और प्याज का पेस्ट तैयार करें और इसे अलग निकालकर रख दें।
- Step 2:
कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और प्याज टमाटर का पेस्ट डालें। इसे अच्छी तरह से भूनें जब तक कि तेल अलग न हो जाए। इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।
- Step 3:
कड़ाही में 1 कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके साथ 3 बड़े कटे टमाटर और 5 -6 काजू डालें। टमाटर को अच्छी तरह से गलने दें और मिश्रण को कड़ाही से निकालकर पेस्ट बनाएं।
- Step 4:
कड़ाही में प्याज डालकर अच्छी तरह भूनें और टमाटर का पेस्ट डालकर इसे गाढ़ा होने दें। तैयार पेस्ट में सभी सूखे मसाले डालें और भूनें। इसके बाद इसमें क्रीम डालकर इसे अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।
- Step 5:
इस मिश्रण में भुने हुए काजू डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। कम से कम 5 मिनट के लिए ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- Step 6:
करी तैयार है अब इसके ऊपर से सभी सूखे मसाले मिलाएं। काजू मसाला करी तैयार है, इसे गर्मा-गरम सर्व करें और रोटी या पराठे के साथ इसका स्वाद उठाएं।
काजू करी बनाने का तरीका
- काजू मसाला करी बनाने के लिए सबसे पहले काजू को घी में अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। भुने हुए काजू को कड़ाही से बाहर निकाल कर रख दें।
- मिक्सी में टमाटर और प्याज का पेस्ट तैयार करें और इसे अलग निकालकर रख दें।
- कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और प्याज टमाटर का पेस्ट इस तेल में डालें। पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें जब तक कि इससे तेल अलग न हो जाए।
- इसके बाद लहसुन अदरक का पेस्ट इस पर डालें और इसे भी अच्छी तरह से भूनें। इसके बाद 1 कटा हुआ प्याज लें और इसमें डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। प्याज को सुनहरा होने तक पकाएं।
- कढ़ाही में 3 बड़े टमाटर काटकर डालें और इसमें 5 -6 काजू डालें। टमाटर जब तक अच्छी तरह से गल न जाएं तब तक इन्हें पकाएं। इस पूरे मिश्रण को किसी अलग बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें।
- जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। अब उसी कड़ाही में एक चम्मच तेल गरम करें और उसमें जीरा, ताज पत्ता डालें और कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
- प्याज के अच्छी तरह से भुन जाने पर इस पर टमाटर का पेस्ट डालें। तैयार पेस्ट को गाढ़ा होने तक पकाएं। तैयार किया टमाटर प्याज के पेस्ट डालें और पेस्ट गाढ़ा होने तक पकाएं।
- गैस की आंच को कम रखें और उसमें ½ चम्मच हल्दी, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून धनिया पाउडर और ½ टीस्पून नमक डालें। सभी मसालों को धीमी आंच पर एक मिनट के लिए भूनें।
- मसाले भुन जाने के बाद 1 कप पानी डालें और इसमें क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इस मिश्रण में अब भुने हुए काजू डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। कम से कम 5 मिनट के लिए ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- करी तैयार है अब इसके ऊपर से ½ चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच कसूरी मेथी और 1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं।
- काजू मसाला करी तैयार है, इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें: काजू से आप बना सकती हैं ये सारी चीजें, ट्राई करके देखें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।