मिठाई खाने का दिल कर रहा है तो घर पर बनाएं 'बेसन पाक', जानें इसे बनाने का तरीका

घर पर बनी मिठाइयों का अपना खास टेस्ट होता है। वैसे आमतौर पर हम किसी फेस्टिवल में ही घर पर मिठाइयां बनाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार कुछ खास मिठाई खाने का दिल करता है और हम इसके लिए फेस्टिवल तक का इंतजार नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आप घर पर मिठाई बनाने का सोच रही हैं तो आपके लिए सबसे आसान होगा कि आप बेसन की कोई मिठाई बनाएं। बेसन एक ऐसी चीज है जो हमेशा हमारे किचन में रखी होती है। साथ ही, हम आपको बेसन की जिस मिठाई को बनाना सिखाएंगे उसमें पड़ने वाली सभी सामग्री आपको घर पर ही मिल जाएगी। आपको इस मिठाई को बनाने के लिए ज्यादा खरीदारी नहीं करनी होगी। तो चलिए आज हम आपको बताते है बेसन का पाक कैसे बनाएं। हमें उम्मीद है कि आपको इसका टेस्ट जरूर पसंद आएगा। तो आइए जानें इसे बनानें का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर है पार्टी तो बनाएं इंडो चायनीज पनीर लॉलीपॉप, जानें इसे बनाने का तरीका
बेसन का पाक बनाने के लिए सामग्री:
- बेसन- 1 कप
- चीनी- 1/2 कप या स्वादानुसार
- घी- 1/2 कप
- इलायची पाउडर- 1 टेबल स्पून
- केसर- 1/2 टेबल स्पून
- बटर पेपर
बेसन का पाक बनाने का तरीका:
- सबसे पहले गैस पर मध्यम आंच पर एक कड़ाही रखें और गर्म होने दें, जब कड़ाई गर्म हो जाए तो इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें। ध्यान रखें कि बेसन जलने न पाएं। बेसन में पकने की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद भूने हुए बेसन में आधा कप घी डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि बेसन में घी मिलाते समय इसमें गुठलियां ना पड़े, अगर गुठलियां पड़े तो इसे हाथ से या चम्मच के सहारे से तोड़ते जाएं।
- अब गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें चीनी और पानी डालें और एक तार की चाशनी बना लें। चाशनी में जब उबाल आने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इलायची पाउडर डालने के बाद इसमें केसर डालें। जब चाशनी में पक जाए और इसमें तार बनने लगे तो इसे कड़ाही में पलट लें और कड़ाही को गैस के मध्यम आंच पर रखें और इसमें भूना हुआ बेसन डालकर कड़छी की मदद से चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं।
इसे जरूर पढ़ें: छुट्टी के दिन बच्चों के लिए बनाएं चिकन क्लब सैंडविच, जानें क्विक रेसिपी
- इसमें और एक चम्मच घी डालें और कड़छी से चलाते रहे। ध्यान रखें कि बेसन अच्छी तरह से पक जाए और कड़ाही की तली में चिपके नहीं।
- अब एक प्लेट लें और उसमें बटर पेपर फैलाएं और इसमें बेसन के तैयार गाढ़े पेस्ट को डाल दें और ठंडा होने दें। जब बेसन थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे मनचाहे आकार में काट लें। आपका बेसन का पाक तैयार है, इसे आप कई दिनों तक स्टोर करके रख सकती हैं।
Photo courtesy- (MylaiBazar, YouTube, Pinterest, topjankari ,top jankari & Pulses.org)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।