सर्दियों में घर पर ऐसे बनाएं टमाटर का गर्मागर्म सूप

अगर आप सूप पीने की शौकीन हैं तो इस साल सर्दियां शुरु होने से पहले ही आप टमाटर का हेल्दी और टेस्टी सूप बनाना सीख लें। ये सूप आपको मार्केट में मिलने वाले सूप से ज्यादा टेस्टी लगेगा। इतना ही नहीं मार्केट में जो रेडीमेड सूप के पैकेट मिलते हैं जिसे गर्म पानी में मिलाया और सूप तैयार हो गया वो सूप आपके सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते। रेडीमेड सूप टेस्टी तो जरुर होते हैं लेकिन उन्हें पीने से आपको कोई फायदा नहीं होता ऐसे में बेहद जरुरी है कि आप अगर सूप पीना चाहती हैं तो हेल्दी सूप ही पीएं। तो आइए आपको बताते हैं कि आप अपने घर पर आसानी से कैसे टमाटर का सूप बनाना सीख सकती हैं।
बनाने का समय- 15-30 मिनट
कितने लोगों के लिए- 2-4
टमाटर का सूप बनाने की सामग्री
- टमाटर- 4
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- चीनी- 1/2 छोटा चम्मच
- मक्कखन- 1 बड़ा चम्मच
- ब्रेड क्यूब्स- 4-5
- काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
गार्निश करने के लिए
- हरी धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
- मलाई या ताजी क्रीम- 1 चम्मच
Image Courtesy: freepik.com
टमाटर का सूप बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटर धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
अब एक बर्तन में दो कप पानी लेकर, आंच पर रखें और इसमें टमाटर डालकर उबालें।
टमाटर पकने तक उबलने दें।
जब टमाटर अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं, तो आंच बंद कर दें।
या फिर आप कूकर में टमाटर और एक कप पानी डालकर दो सीटी लगा लें।
टमाटर को निकालकर ठंडे पानी में डालें फिर छिलका उतार लें।
इसके बाद अच्छी तरह पीस लें।
अब पीसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छान कर बीज अलग कर दें।
यदि सूप गाढ़ा है, तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर एक बार फिर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें।
एक उबाल आने पर सूप में चीनी, मक्खन, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर 7 से 8 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें।
Image Courtesy: freepik.com
सूप को ऐसे करें गार्निश
गर्मागर्म टोमैटो सूप तैयार है, अब इसमें ब्रेड क्यूब्स डालकर सूप बाउल में सर्व करके एंजॉय करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।