फलों से भरपूर ये 4 अनूठी चटनियां है स्वाद और सेहत का भंडार

फल हमारे लिए प्रकृति की सबसे अनमोल देन हैं। जी हां जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये नेचुरल शुगर और फ्लेवर से भरपूर होते है। अक्सर आप इसका फ्रूट चाट बनाकर खाते हैं। और कुछ फलों को आपने सलाद और सब्जियों के रूप में खाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने फलों की चटनियां बनाकर खाई हैं। शायद नहीं क्योंकि ज्यादातर महिलाएं इस बात से अनजान है कि फलों की चटनियां भी बनाई जा सकती है। आइए आज ऐसी की कुछ मजेदार चटनियों की रेसिपी के बारे में जानें, जो इतनी टेस्टी है कि आप अपनी उंगलियां चटाती रह जाएंगी।
अमरूद की चटनी
क्या आप जानती हैं कि अमरूद में नींबू और संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है। इस आवश्यक विटामिन में समृद्ध होने के अलावा, अमरूद में विटामिन ए और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की हेल्थ के लिए अच्छा हाता होता है।

कितने लोगों के लिए-4
कुकिंग टाइम-20 मिनट
इसे जरूर पढ़ें: झटपट बनाएं चटपटी चटनी
सामग्री
- अमरूद - 250 ग्राम
- नींबू का रस-1 चम्मच
- मिर्च-2
- बारीक कटा अदरक- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- बारीक कटा धनिया- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- अमरूद को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर ग्राइंडर में सभी चीजों को डालकर लें।
- अब इसे अच्छी तरह से पीस लें और सर्व करें।
अनार की चटनी
क्या आपने कभी अनार से बनी चटनी बनाने की कोशिश की है? शायद नहीं, लेकिन यह रेसिपी आपको इस अद्भुत फल को खाने का एक नया तरीका सिखाती है, अन्य फायदों के अलावा यह आपके पाचन तंत्र, इम्यूनिटी, हार्ट और साथ ही त्वचा और बालों के लिए अच्छा है।

कितने लोगों के लिए-4
कुकिंग टाइम-10 मिनट
अनार की चटनी के लिए सामग्री
- अनार के दाने-1- 1/2
- इमली का गूदा-2 चम्मच
- कटी हुई मिर्च-2 (बीज निकाले हुए)
- पिसी हुई चीनी- 1 चम्मच
- गुलाब की सूखी पत्तियां-1 चम्मच
- नमक- चुटकी भर
- अमूचर पाउडर- 1 चम्मच
- खसखस पाउडर- सजावट के लिए
अनार की चटनी की विधि
- ग्राइंडर में खसखस के अलावा अन्य सभी चीजों को डालकर अच्छे से पीस लें।
- आपकी अनार की चटनी तैयार है।
- खसखस पाउडर से गर्निश कर सर्व करें।
जामुन की चटनी
गर्मियों के सबसे अच्छे फलों में से एक जामुन लगभग हर किसी के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। इस गर्मी में इस सुंदर बैंगनी फल को चटनी के रूप में सेवन करें। इस अद्भुत रेसिपी के साथ, जिससे बनाना आसान है और इसे घर पर ही बनाया जा सकता है।

कितने लोगों के लिए-6
कुकिंग टाइम-20 मिनट
जामुन की चटनी के लिए सामग्री
- जामुन- 3 कप
- शहद- 2 चम्मच
- अदरक- 1 टुकड़ा
- बारीक कटी मिर्च-1
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर-1/4 चम्मच
- धनिया पत्ती-गर्निशिंग के लिए
जामुन की चटनी की विधि
- जामुन के बीज निकाल दें।
- ग्राइंडर में जामुन, शहद, अदरक, हरी मिर्च और 2 चम्मच पानी डालकर अच्छे से पीस लें।
- नमक और काली मिर्च डालें और फिर से पीस लें।
- चटनी को बाउल में निकालें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
- धनिया पत्ती से गर्निशिंग करें।
इसे जरूर पढ़ें: इन 6 चटनियों को एक बार चख लिया तो भूल नहीं पायेगी इसका स्वाद
खजूर की चटनी
खजूर का उपयोग कई घरेलू उपचारों में भी किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम से भरपूर होने के अलावा, खजूर में फाइबर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है, जो वेट लॉस करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में हेल्प करता है। इस फल के फायदों को लाभ पाने के लिए पराठों के साथ इस स्वादिष्ट और हेल्दी खजूर चटनी का मजा लें।

कितने लोगों के लिए- 4
कुकिंग टाइम- 25 मिनट
खजूर की चटनी के लिए सामग्री
- खजूर-250 ग्राम
- इमली का गूदा-2 चम्मच
- सौंठ पाउडर-1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक-2 चम्मच
खजूर की चटनी बनाने का तरीका
- खजूर को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोएं।
- फिर इसके बीजों को निकाल दें।
- ग्राइंडर में खजूर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में सौंठ पाउडर, इमली का गूदा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
- अब इसे धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं।
- गैस बंद कर दें।
- ठंडा होने के बाद पराठा और कटलेट के साथ सर्व करें।
तो देर किस बात कि आप भी घर में आसानी से इन फलों की चटनियों को बनाएं और स्वाद के साथ-साथ सेहत भी पाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।