घर पर आप भी बनाएं टेस्टी कोकोनट आइसक्रीम, जानें रेसिपी

आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। खासकर गर्मियों के मौसम में तो आइसक्रीम खाने के लिए हर कोई दुकान पर पहुंच जाता है। कई महिलाएं घर पर भी आइसक्रीम बनाकर रखती और समय-समय पर सब टेस्ट भी करते रहते हैं। लेकिन, हर बार एक ही टेस्ट से मन उब भी जाता है इसलिए आज हम आपको रेसिपी ऑफ डे में आइसक्रीम की एक बेस्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी बेहद पसंद करने वाले हैं। जी हां, हम आपको कोकोनट आइसक्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप किसी पार्टी में भी शामिल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
कोकोनट आइसक्रीम Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं कोकोनट आइसक्रीम।
Ingredients
- नारियल-1 कप कद्दूकस
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
- व्हिपिंग क्रीम-1 कप
- चीनी-2 चम्मच
- कंडेंस्ड मिल्क-1 कप
- नारियल दूध-1 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले मिक्सर में कद्दूकस नारियल, दूध और कंडेंस्ड मिल्क को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद एक पैन को गरम करके दूध वाले मिश्रण को डालें और गढ़ा होने तक अच्छे से पका लीजिए।
- Step 3:
इसी बीच चीनी और इलायची पाउडर को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए।
- Step 4:
मिश्रण ठंडा होने के बाद इसमें व्हिपिंग क्रीम को डालें और मिश्रण को अच्छे से फेंट लीजिए।
- Step 5:
अब इसे आइसक्रीम सांचे में डालकर लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में डाल दें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- कोकोनट आइसक्रीम आप बहुत आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक कप नारियल को अच्छे से कद्दूकस करके पहले ही रख लीजिए। इसके बाद कद्दुकर नारियल के साथ दूध और कंडेंस्ड मिल्क को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इधर आप एक पैन गरम करें। पैन गरम होने क बाद मिक्स किए मिश्रण को गाढ़ा होने तक अच्छे से उबाल लीजिए। ध्यान रहे बीच-बीच में दूध को चलाते रहना है ताकि जले नहीं।
- दूध गाढ़ा होने के बीच हे भी आप इसमें चीनी और इलायची पाउडर को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए। लगभग 5 से 6 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
- ठंडा होने के बाद मिश्रण में व्हिपिंग क्रीम को डालें और अच्छे से फेंट लीजिए। मिश्रण फेंटने के बाद पेस्ट को आइसक्रीम सांचे में डालकर लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में डाल दें।(बाज़ार जैसी आइसक्रीम बनाने के लिए इन 3 टिप्स का रखें ध्यान)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।