Soybean Dahi Chilla: घर पर तैयार करें सोयाबीन और दही का सॉफ्ट चीला, जानें रेसिपी

हेल्दी रहना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम डाइटिंग में कई सारी अलग-अलग चीजों को तैयार करते हैं और इसे अपनी मील में ऐड करते हैं, ताकि हम अपने वजन को मैनेज कर सकें। इस बार आप अपनी डाइट में सोयाबीन और दही से बना सॉफ्ट चीला ऐड करें, जिसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही आप अपनी डाइट में प्रोटीन को भरपूर मात्रा में ऐड कर पाएंगी। आइए आपको बताते हैं सोयाबीन और दही का चीला बनाने की रेसिपी।
सोयाबीन और दही का सॉफ्ट चीला Recipe Card
सोयाबीन और दही का सॉफ्ट चीला रेसिपी
Ingredients
- सोयाबीन चंक्स- 1 कप (भिगोया हुआ)
- दही-आधा कप (ताजा)
- सूजी या बेसन -2-3 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च-1-2
- अदरक-1 छोटा टुकड़ा
- बारीक कटी सब्जियां गाजर
- शिमला मिर्च
- धनिया पत्ती
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा या अजवाइन-आधा छोटा चम्मच
- तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको सोयाबीन के चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रखना है।
- Step 2:
इसे अच्छे से निचोड़कर मिक्सी में पीस लेना है।
- Step 3:
जार में थोड़ा सा दही, हरी मिर्च और अदरक डालकर इसे बारीक पीस लें।
- Step 4:
एक बाउल में इसका पेस्ट निकालकर रख लें।
- Step 5:
बेटर तैयार हो जाए, तो इसमें बाइडिंग के लिए सूजी और थोड़ा सा बेसन मिक्स करें
- Step 6:
जरूरत के अनुसार, नमक, अजवाइन और बारीक कटी हुई सब्जियां डालें।
- Step 7:
एक नॉन स्टिक पैन लें।
- Step 8:
इसमें ब्रश की मदद से तेल पूरे तवे पर लगाएं।
- Step 9:
स्पून की मदद से इस बैटर को तवे पर फैलाएं।
- Step 10:
मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंकें।
- Step 11:
इसके बाद इसे घर की पीसी हुई हरी चटनी के साथ सर्व करें।
सोयाबीन और दही का सॉफ्ट चीला बनाने की विधि
- इसके लिए सबसे पहले आपको सोयाबीन के चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रखना है।
- फिर इसे अच्छे से निचोड़कर मिक्सी में पीस लेना है।
- जार में थोड़ा सा दही, हरी मिर्च और अदरक डालकर इसे बारीक पीस लें।
- इसके बाद एक बाउल में इसका पेस्ट निकालकर रख लें।
- जब आपका बेटर तैयार हो जाए, तो इसमें बाइडिंग के लिए सूजी और थोड़ा सा बेसन मिक्स करें और इसकी बाइंडिंग कर लें।
- इसमें जरूरत के अनुसार, नमक, अजवाइन और बारीक कटी हुई सब्जियां डालें।
- इस तरह से आपका बैटर तैयार हो जाएगा।
चीला बनाना करें तैयार
- चीला बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन लें।
- इसे हल्का गर्म होने हैं।
- फिर इसमें ब्रश की मदद से तेल पूरे तवे पर लगाएं।
- इसके बाद एक स्पून की मदद से इस बैटर को तवे पर फैलाएं।
- मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंकें।
- इसे ढककर पकाने से चीला और भी सॉफ्ट बनेगा।
- इसके बाद इसे घर की पीसी हुई हरी चटनी के साथ सर्व करें।
- इसे खाने के बाद आपके घरवाले काफी खुश हो जाएंगे। साथ ही इसे बार-बार बनवाएंगे। आप इस चीले को अपने बच्चों की डाइट में भी ऐड कर सकती हैं, ताकि वो भी प्रोटीन खा सकें।
इसे भी पढ़ें: वही बोरिंग नाश्ता खाकर हो गई हैं परेशान? नोट करें बाकला की फली और दाल के चीले की ये 2 आसान रेसिपी
इस आसान रेसिपी के साथ अपनी डाइट में स्वाद और सेहत का मेल बिठाएं। यह रेसिपी न केवल आपके स्वाद को बढ़ाएंगी, बल्कि आपको फिट रहने में भी मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: Besan Chilla Sabzi Recipe: लंच में बनाएं बेसन चीला की सब्जी, स्वाद ऐसा बच्चे-बड़े सब कर जाएंगे चट; पढ़ें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।