Besan Chilla Sabzi Recipe: लंच में बनाएं बेसन चीला की सब्जी, स्वाद ऐसा बच्चे-बड़े सब कर जाएंगे चट; पढ़ें रेसिपी

How to make Besan Chilla Sabzi: लंच में हर रोज वही दाल और सब्जी खाकर बोरियत होने लगती है, ऐसे में कुछ नया और जायकेदार ट्राई करना चाहती हैं तो बेसन चीला की सब्जी जरूर बनाएं। ये रेसिपी राजस्थान और उत्तर भारत के घरों में बनने वाली एक पारंपरिक डिश है। यह रेसिपी अक्सर तब बनाई जाती है, जब घर में कोई सब्जी न हो। चीला और ग्रेवी का मिश्रण सब्जी के स्वाद को इतना स्वादिष्ट बना देता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे उंगलियां चाट कर खाता है। सादी रोटी, परांठा या चावल के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी और जरूरी सामग्री
बेसन चीला की सब्जी रेसिपी Recipe Card
बेसन चीला की सब्जी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 1 कटोरा- बेसन
- 1/2 छोटा चम्मच- नमक
- 1/2 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच- अजवाइन
- 3-प्याज कटा हुआ
- 1 कटी हुई- हरी मिर्च
- 2- टमाटर
- 1- साबुत लहसुन
- 1 इंच- अदरक
- 2- हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून- दही
- 2 टेबल स्पून- तेल
- 1 छोटा चम्मच- नमक
- 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच- धनिया पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच- किचन किंग मसाला
- 1 छोटा चम्मच- कसूरी मेथी
- पत्तियों धनिया
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक कटोरे में बेसन का पेस्ट बनाकर चिल्ला तैयार करें।
- Step 2:
अब ग्रेवी बनाएं। इसके लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
- Step 3:
गरम होने के बाद इसमें कटे हुए प्याज डालकर चलाएं।
- Step 4:
अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।
- Step 5:
प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद उसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- Step 6:
फिर दही डालकर इसमें कसूरी मेथी मिलाएं और 2 मिनट तक चलाएं।
- Step 7:
अब कटे हुए टमाटर डालकर मिलाएं और तब तक पकाएं, जब तक मसाला किनारों से अलग न हो जाए।
- Step 8:
इसके बाद मसाले में एक बड़ा गिलास पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर उबाल लें।
- Step 9:
दूसरी तरफ तैयार किए गए चिल्ले को फैलाएं और उस पर हरी चटनी की एक लेयर लगाएं फिर पनीर को कद्दूकस पूरे में फैलाएं।
- Step 10:
इसके बाद इसका रोल बनाकर 1 में 4-5 हिस्सा करें और प्लेट में निकालें।
- Step 11:
आखिर में ग्रेवी में सब्जी किंग मसाला मिलाएं और 3 मिनट के बाद गैस बंद करें।
- Step 12:
अब जब सब्जी सर्व करना हो, उससे 2 मिनट पहले उसमें चिल्ला के काटे गए हिस्से डालें।
बेसन चीला की सब्जी बनाने की रेसिपी (Besan Chilla Sabji Recipe)

- सबसे पहले एक कटोरे में बेसन का पेस्ट बनाकर चिल्ला तैयार करें।
- अब ग्रेवी बनाएं। इसके लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
- गरम होने के बाद इसमें कटे हुए प्याज डालकर चलाएं।
- अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद उसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- फिर दही डालकर इसमें कसूरी मेथी मिलाएं और 2 मिनट तक चलाएं।
- अब कटे हुए टमाटर डालकर मिलाएं और तब तक पकाएं, जब तक मसाला किनारों से अलग न हो जाए।
- इसके बाद मसाले में एक बड़ा गिलास पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर उबाल लें।
- 8-10 मिनट तक प्लेट से ढककर पकाएं।
- दूसरी तरफ तैयार किए गए चिल्ले को फैलाएं और उस पर हरी चटनी की एक लेयर लगाएं फिर पनीर को कद्दूकस पूरे में फैलाएं।
- इसके बाद इसका रोल बनाकर 1 में 4-5 हिस्सा करें और प्लेट में निकालें।
- आखिर में ग्रेवी में सब्जी किंग मसाला मिलाएं और 3 मिनट के बाद गैस बंद करें।
- अब जब सब्जी सर्व करना हो, उससे 2 मिनट पहले उसमें चिल्ला के काटे गए हिस्से डालें।
- ऐसा करने से चिल्ला ग्रेवी में घुलेंगे नहीं। अब इसे गरमा-गरम रोटी-पराठा और चावल के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Ragda Patties Recipe: सुबह के नाश्ते में सफेद मटर से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।