बिना कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए सर्दियों में खाएं ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की

सर्दियों में ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की सिर्फ taste के लिए ही नहीं बल्कि health के लिए भी जरूर खानी चाहिए। इस चिक्की में zero कोलेस्ट्रॉल है आप इसे घर में सिर्फ 20 मिनट में आसानी से बना सकती हैं। ये ऐसी मिठाई है जिसे खाने के कई फायदे हैं। वैसे तो आपने यही सुना होगा कि मीठा सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता। लेकिन इन दिनों जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है और सर्दियों का मौसम है ऐसे में ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की खाना आपके लिए काफी healthy है। इस आप घर पर कैसे बना सकती हैं आपको इसे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए ये आपको इस रेसिपी में बता रहे हैं। ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की के ingredients और इस बनाने का तरीका बहुत आसान है।
ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की बनाने की सामग्री
- तिल- 1/2 कप
- घी- 1-2 चम्मच
- गुड़- 200 ग्राम
- ड्राईफ्रूट- 100 ग्राम बारीक कटा हुआ
- मूंगफली- 50 ग्राम
ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की बनाने की विधि
- सबसे पहले आप ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की बनाने के लिए गैस पर एक पैन रखें।
- इस पैन में तिल डालकर कुछ मिनट तक इसे रोस्ट करें।
- जब तिल अच्छे से roast हो जाएं तब आप इसे अलग से एक प्लेट में निकाल कर रख लें।
- अब इसी पैन में आप ड्राईफ्रूट और मूंगफली रोस्ट करें। ध्यान रखें कि ये सब आपको धीमी आंच पर ही रोस्ट करना है तभी इसका स्वाद बना रहेगा नहीं तो ज्यादा रोस्ट होने के बाद इसका स्वाद जला हुआ आएगा।
- अब एक पैन में देसी घी डालकर उसे गर्म करें अब इसमें गुड़ डालकर आप इसे अच्छे से मिक्स करें। गुड़ को पैन में अच्छे से हिलाते हुए इसे 1-2 मिनट तक पकाएं
- जब पैन में गुड़ गर्म हो जाए तब आप इसमें रोस्ट किए हुए तिल डालें।
- तिल को गुड़ में अच्छे से मिलाएं ताकि ये एक जगह ही मिक्स ना हो जाए।
- जब तिल अच्छे से गुड़ के साथ मिक्स हो जाए तब पैन में धीमी आंच पर ही आप इसमें roasted dryfruit भी डालें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से पैन में हिलाते हुए मिक्स करें। ताकि सब एक जगह जमा ना हो जाए।
- गैस को धीमी आंच पर 1-2 मिनट रहने दें और इस मिश्रण को पकने दें।
- अब एक थाली को उल्टा करके उसे greased करने के लिए उस पर हल्का सा घी लगाएं
- उल्टी थाली पर पैन का मिश्रण डालकर उसे बराबर फैला लें।
- जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे बराबर के पीस में काट लें।
- इसे काटने के बाद आप इसे थोड़ देर तक खुले में हवा से ठंडा होने के लिए ऐसे ही रख दें।
आपकी ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की खाने के लिए तैयार है।
Read more: गजब! ऐसा केक जिसे किया जा सकता है 8-9 महीने तक स्टोर
Suggestion: आप इस चिक्की को अच्छी तरह से ठंडा होने के बाद किसी airtight container में भर तक रखे दें। इससे इसकी freshness बनी रहेगी और आप इसे आराम से महीने भर तक खा सकती हैं।
ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की के 1 पीस में nutrient values जानिए
ड्राई फ्रूट वाली तिल चिक्की के एक पीस में 69 कैलोरी, 65.5 mg कैल्शियम, 1.5g प्रोटीन, 5.9 g कार्बोहाइड्रेट, 0.7 g फाइबर, A 9.6 mcg विटामिन A, 4.4 g fat, होता है। लेकिन आप ये नहीं जानती होंगी इसमें 0 mg कोलेस्ट्रॉल होता है। सर्दियों के मौसम में जब दिल की बीमारियां बढ़ती हैं ऐसे में आपको इस तरह का कुछ खाने को मिल जाए जिससे आपको कोलेस्ट्रॉल ना बढ़े और आपका स्वाद बना रहे तो ऐसे में आपके लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।