सुरती लोचो है गुजराती स्ट्रीटफूड, जानिए इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी

स्ट्रीट फूड का नाम आते ही लोग इसे जरुर खाना चाहते हैं लेकिन ये कितना हेल्दी होगा ये सोचकर वो रुक जाते हैं। अगर आप भी हेल्दी स्ट्रीट फूड खाना पसंद करती हैं तो आपको सूरती लोचो जरुर खानी चाहिए। सूरती लोचो गुजराती स्ट्रीट फूड है जिसे आप अपने घर पर भी आसानी से बना सकती हैं।
गुजराती खाने की शौकीन हैं तो आप वहां के मशहूर स्ट्रीट फूड सुरती लोचो की रेसिपी भी जान लें फिर आप इसे अपने घर पर कभी भी बनाकर खा सकती हैं। ये कम तेल और भाप में पका पकता है। मसालेदार और चटपटी चटनी, मिर्च और सेव के साथ इसे सर्व किया जाता है। अब आप इसे घर पर बनाने की रेसिपी भी जान लें।
सूरती लोचो बनाने की सामग्री
- चना दाल - 200 ग्राम
- धुली उरद दाल - 60 ग्राम
- पोहा - 40 ग्राम
- तेल - 2-3 चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक पेस्ट - 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1-2 चुटकी
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- ईनो - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरे धनिये की चटनी - 1 कटोरी
- हरा धनिया - थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 4-5
- नीबू - 1 नीबू का रस
- बारीक सेव - 1 प्याली
नोट: सूरती लोचो बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल और धुली उरद दाल को साफ करें और इसे बनाने से 5-6 घंटे पहले पानी में भिगो कर रख दें। पोहे को भी बनाने से 10 मिनट पहले पानी में भिगोकर रखें।
सूरती लोचो बनाने की विधि
- सबसे पहले चने की दाल को हल्का दरदरा पीसें और पिसी हुई चने की दाल को बड़े बाउल में निकाल लें।
- उरद की दाल को चने की दाल से ज्यादा बारीक पीसें
- भीगे हुआ पोहा इसी में डालकर बारीक पीस लें पिसे उरद दाल और पोहे का मिश्रण चना दाल के बाउल में ही मिला लें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस दाल के पेस्ट में अब आप अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, नमक और आधी लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- पेस्ट में 2 छोटे चम्मच तेल भी डालकर मिक्स करें अगर मिश्रण अगर गाड़ा लग रहा हो तो 2-3 चम्मच पानी डालकर मिला लें।
- दाल के पेस्ट को ऐसे स्टीम करें
- सुरती लोचो भाप में पकाने के लिये या तो स्टीमर लें अगर आपके पास स्टीमर नहीं है तो आप एक ऐसा बड़ा बर्तन लें जिसके अन्दर एक ऐसा बर्तन आ सके।
- उसमें पेस्ट डालकर, बर्तन को उसके अन्दर रखकर सुरती लोचो पकाएं।
- बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालकर गरम होने के लिए पहले रखें और इसमें एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये, जिसके ऊपर दूसरा पेस्ट से भरा बर्तन रखकर सुरती लोचो को पकाया जा सके।
- ध्यान रखें की जिस कन्टेनर में आप सुरती लोचो पकाने वाली हैं उसे पहले तेल लगाकर चिकना कर लें फिर उसमें पेस्ट डालें।
- सारी तैयारी के बाद पेस्ट में ईनो डालकर मिक्स कर लें, और चिकने किये हुये बर्तन में पेस्ट डाल कर, बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा सेट कर लें
- पेस्ट के ऊपर लाल मिर्च और काली मिर्च छिड़कें।
- बड़े बर्तन के पानी में उबाल अने और भाप बनने पर बैटर भरे बर्तन को जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दें और बड़े बर्तन को ढककर, सुरती लोचो को 20 मिनिट तक भाप में पकने दें।
Read more: लड़कियां होती हैं गोलगप्पा क्वीन, खाते वक्त होते हैं सौ ड्रामें
20 मिनट बाद सुरती लोचो ऊपर से तो फूला हुआ और पका हुआ दिखने लगेगा। इसको चाकू डालकर चैक करें चाकू के ऊपर पतला बैटर चिपक कर नहीं आता तो समझ जाइए कि सुरती लोचो बन कर तैयार हो चुका है।
Read more: गर्मियों में चटकारों के साथ स्वाद को बढ़ाने के लिए खाएं ये वाले स्ट्रीट फूड
सुरती लोचो को ऐसे सर्व करें
सुरती लोचो को गरम गरम चमचे निकाल कर प्लेट में डालिये, निकाले गये सुरती लोचो को चमचे से बीच से फाड़ कर पतला फैला दीजिये, इसके ऊपर एक छोटी चम्मच तेल चारों तरफ डालिये, एक छोटी चम्मच नीबू का रस चारों ओर डालिये, 1-2 छोटी चम्मच चटनी डालिये, थोड़ा सा हरा धनियां डालिये, और अब 2 -3 टेबल स्पून सेब डाल दीजिये, साबुत हरी मिर्च तल कर क्रिस्प की हुई ऊपर से रखिये. सुरती लोचो की प्लेट खाने के लिये तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।