सुबह के नाश्ते में बनाएं 'गुजराती पनकी', स्वाद ऐसा की डोसा-इडली सब जाएंगी भूल

सुबह के नाश्ते में क्या बनाया जाए, अक्सर इसे लेकर दिमाग में उथल-पुथल चलती रहती है। खासकर वीकेंड के मौके पर क्योंकि इस दिन सभी की छुट्टी रहती है, तो मन करता है कि कुछ ऐसा नया बनाया जाए, जो सभी पसंद को आए। अगर आप भी कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, तो एक बार गुजराती पनकी जरूर बनाएं।
Updated:- 2026-05-16, 13:07 IST
how to make Gujarati Panki at home

Gujarati Panki Recipe: अक्सर सुबह के नाश्ते में क्या बनाया जाए, इसे लेकर दिमाग में उथल-पुथल चलती रहती है। खासकर वीकेंड के मौके पर क्योंकि इस दिन सभी की छुट्टी रहती है, तो मन करता है कि कुछ ऐसा नया बनाया जाए, जो सबको पसंद आए। अगर आप भी वही बोरियत भरा पोहा या उपमा खाकर थक गई हैं, तो इस बार गुजराती पनकी जरूर ट्राई करें। गुजरात का यह पारंपरिक और हल्का-फुल्का स्नैक है, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बहुत कम तेल में तैयार हो जाता है और केले के पत्ते की धीमी खुशबू इसके स्वाद को इडली और डोसे से भी कहीं आगे ले जाती है। चलिए नीचे लेख में जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

गुजराती पनकी रेसिपी Recipe Card

गुजराती पनकी बनाने की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • चावल का आटा- 1 कप
  • खट्टा दही- ½ कप
  • हरी मिर्च- चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-एक चुटकी
  • हींग- एक चुटकी
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वाद के अनुसार
  • बारीक कटा हरा धनिया- थोड़ा सा
  • केले के पत्ते- जरूरत के अनुसार

Step

  1. Step 1:

    गुजराती पनकी बनाने के लिए कटोरे में चावल का आटा, दही, अदरक-मिर्च का पेस्ट, हल्दी, हींग, नमक और हरा धनिया डालें।

  2. Step 2:

    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए घोल बनाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद एक चम्मच तेल डालकर इसे 15-20 मिनट के छोड़ दें।

  4. Step 4:

    अब केले के पत्तों को धोकर साफ करें फिर इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद पत्ते पर तेल लगाएं।

  6. Step 6:

    अब गैस जलाकर तवा को मीडियम फ्लेम पर रखें।

  7. Step 7:

    गर्म होने के बाद केले को तवे पर रखें।

  8. Step 8:

    फिर 2 चम्मच घोल डालकर धीरे-धीरे फैलाएं।

  9. Step 9:

    इसके बाद दूसरे केले के मदद से ढके।

  10. Step 10:

    धीमी आंच पर इसे सकें, जब तक पत्तों का रंग न बदल जाए।

  11. Step 11:

    पनकी को पत्तों के साथ चटनी के साथ सर्व करें।

गुजराती पनकी बनाने की रेसिपी (Gujarati Panki Recipe)

gujrati panki

  • इसे बनाने के लिए मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा, दही, अदरक-मिर्च का पेस्ट, हल्दी, हींग, नमक और हरा धनिया डालें।
  • इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक चिकना घोल तैयार करें।
  • घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही पानी जैसा पतला।
  • अंत में एक चम्मच तेल डालें और इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • केले के पत्तों को धोकर साफ कर लें और उन्हें चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  • पत्तों के एक तरफ हल्का सा तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लें।
  • तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। अब केले के एक टुकड़े को तवे पर रखें।
  • इसके ऊपर 2 चम्मच घोल डालें और धीरे से फैलाएं।
  • अब दूसरे केले के पत्ते से इसे ढंक दें।
  • इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक एक तरफ से सेकें, फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें जब तक कि पत्तों का रंग न बदल जाए।
  • पनकी को केले के पत्तों के साथ ही प्लेट में परोसें।
  • इसे खाने का मजा तभी है जब आप इसे गरमा-गरम पत्तों से अलग करके खाते हैं।
  • इसे आप तीखी हरी चटनी या लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Papda Roti Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं 'नरम पपड़ा रोटी', मिनटों में हो जाएगी तैयार

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।