Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

घर पर आसानी से बनाएं गोंद की टेस्टी बर्फी

स्वाद और सेहत से भरी गोंद की बर्फी घर पर आसानी से बनाएं और सर्दियों में पूरे परिवार की सेहत को रखें सलामत। 
Updated:- 2019-11-26, 12:12 IST
gond ki barfi recipe tasty and easy main

सर्दियों में स्वीट डिशेज के लिए मन खूब ललचाता है। अगर इस मौसम में घर पर ही आसान और टेस्टी स्वीट डिशेज बनाई जाएं तो परिवार के सदस्यों को और भी ज्यादा स्पेशल फील होता है। ऐसी ही एक रेसिपी है गोंद की बर्फी, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। यह रेसिपी फ्राई किए हुए गोंद (ऐसा गोंद, जिसे खाया जा सकता है।) से तैयार की जाती है, जिसमें मखानों, चीनी और इलाएची जैसी सामग्री का इस्तेमाल होता है और इनकी वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। दिलचस्प बात ये है कि इस रेसिपी को बनाने में सिर्फ 50 मिनट लगते हैं। गोंद की बर्फी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है, साथ ही ये शरीर को आवश्यक कैलोरीज भी देती है। अगर आपको खाना बनाना ना भी आता हो, तो भी आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से घर पर गोंद के टेस्टी बर्फी तैयार कर सकती हैं। 

Gond ki Burfi Recipe Card

यह रेसिपी फ्राई किए हुए गोंद, मखानों और इलाएची जैसी जायकेदार चीजों से तैयार होती है, इसीलिए बार-बार ऐसी टेस्टी बर्फी खाने का मन करता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 35 min
Servings: 6
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Saudamini Pandey

Ingredients

  • 50 ग्राम खाया जाने वाला गोंद
  • 1/4 कप बादाम
  • 200 ग्राम मखाने
  • 3/4 चम्मच इलाएची पाउडर
  • 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1/2 कप खरबूजे के बीज
  • 3/4 कप पानी
  • 30 ग्राम घी

Step

  1. Step 1:

    हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को एक पैन में धीमी आंच पर गर्म करें। जैसे ही इसका रंग बदलने लगे, वैसे ही गैस बंद कर दें और इसे एक तरफ रख दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद मखानों को एक अलग पैन में भून लें, जब तक कि वे क्रिस्पी ना हो जाएं। फ्राई होने के बाद मखानों को ग्राइंडर में मोटा पीस लें। इसके साथ आप काजू और बादाम भी पीस सकती हैं।

  3. Step 3:

    एक अलग पैन में चीनी, पानी और इलाएची पाउडर डालें और इस मिश्रण को खौलने दें, जब तक कि यह गाढ़ा ना हो जाए। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो सारी सामग्री को मिला लें।

  4. Step 4:

    अब एक थाली में घी लगाएं और उसके ऊपर मिश्रण को फैला लें। इसके बाद पूरे मिश्रण को एक समान फैला लें और डायमंड की शेप में काट लें।

  5. Step 5:

    टेस्टी बर्फी सर्व किए जाने के लिए तैयार है। बच्चों और बड़ों को यह बहुत स्वाद लगेगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।