Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Summer Recipe: गर्मी में कूल-कूल कर्ड आइसक्रीम का मजा लें

गर्मियों में ठंडी-ठंडी रेसिपीज का मजा लेना बहुत अच्छा लगता है। अगर आपको समर्स में दही खाना पसंद है तो आप दही की बनी इस शानदार आइसक्रीम का मजा उठा सकतीा हैं। 
Updated:- 2019-05-07, 18:12 IST
curd ice cream tasty easy recipe main

गर्मियों में रूटीन खाना-खाने के बजाय ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स और डेजर्ट्स लेने में मजा आता है और अगर बात आइसक्रीम खाने की हो तो कहने ही क्या। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने वाला दही भी खूब खाया जाता है। न्यूट्रिशन से भरपूर दही में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं को एनर्जी से भरपूर और हेल्दी बनाए रखते हैं। कोलेस्ट्रॉल, प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ए और सी के गुणों से भरपूर दही हेल्थ के काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में दही की बनी आइसक्रीम का मजा उठाया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दही से बनाई जाने वाली आइस्क्रीम, जो ना सिर्फ स्वाद में अच्छी है, बल्कि आपको दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखेगी-

दही की आइसक्रीम बनाने की सामग्री

curd ice cream beat summer heat inside

  • दही - 1/2 कप
  • चीनी - 1/4 कप
  • क्रीम - 1/2 कप
  • वनीला एसेंस - 2 बूंद
  • काजू - 10
  • बिस्कुट - 4

 

दही की आइसक्रीम बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही लें और उसमें स्वादानुसार चीनी मिला लें। जब तक चीनी घुल ना जाए, तब तक दही को फेंटते रहें। इसके बाद इसमें क्रीम और वनीला एसेन्स मिला लें और दोबारा अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद काजुओं को छोटा-छोटा काट लें और इस मिश्रण में मिला लें।

इसे जरूर पढ़ें: छुट्टी के दिन बच्‍चों के लिए बनाएं चिकन क्लब सैंडविच, जानें क्विक रेसिपी

इसके बाद एक एयर टाइट कंटेनर में बिस्कुट के टुकड़े ड़ालें और फिर उसमें मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण को फ्रिज में जमने के लिए रख दें। 5-6 घंटे में यह आइसक्रीम सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी। इस आइसक्रीम को आप अपने मनपसंद फ्रूट्स जैसे कि तरबूज, खरबूजा, आम, अंगूर आदि से गार्निश कर लें। यह खट्टी-मीठी आइसक्रीम आपको खाने में काफी जायकेदार लगेगी। बच्चों और फैमिली के साथ गर्मी में राहत पाने के लिए यह दही की यह आइसक्रीम आसानी से घर पर तैयार की जा सकती है।

 

दही खाने से मिलते हैं ये शानदार हेल्थ बेनिफिट्स

  • दही डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की प्रॉब्लम में राहत मिलती है।
  • लू से बचने के लिए दही को नियमित रूप से खाना अच्छा रहता है। लू लग जाए तो दही का सेवन भी राहत देता है।
  • दही खाने से पाचन क्षमता अच्छी बनी रहती है और भूख भी खुलकर लगती है।
  • मुंह के छाले होने पर राहत पाने के लिए यह यह घरेलू नुस्खा खूब काम आता है। दही के पानी से कुल्ला करने पर भी छाले कुछ समय में खत्म हो जाते हैं।
  • दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी डिजीज से शरीर की सुरक्षा संभव होती है। साथ ही दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल भी काबू में बना रहता है।
  • चेहरे पर दही के इस्तेमाल से भी स्किन काफी सॉफ्ट हो जाती है और स्किन ग्लो करने लगती है। दही से चेहरे की मसाज करने पर यह स्किन को ब्लीच की तरह निखार देता है। इसका बालों में इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।