5 मिनट में बनती है Momos वाली हॉट गार्लिक सॉस

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-10-29, 17:45 IST

हॉट गार्लिक सॉस बनाना बहुत ही आसान है। इसे आप अपने घर पर कभी भी बना सकती हैं। इसे बनाने में 5 मिनट से ज्यादा वक्त नहीं लगता।

hot garlic sauce recipe big
hot garlic sauce recipe big

हॉट गार्लिक सॉस उन सभी लोगों को बहुत पसंद है जिन्हें चाइनिस खाना खाना पसंद है। इस सॉस का स्वाद आपके खाने को और भी लजीज बना देता है। अगर आप हॉट गार्लिक सॉस खाने के लिए अकसर बाहर जाती हैं या बाहर से ऑर्डर करती हैं तो एक बार इसकी रेसिपी जान लीजिए। हॉट गार्लिक सॉस बनाना बहुत ही आसान है इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में 5 मिनट से ज्यादा वक्त नहीं लगता। Chinese फास्ट फूड सभी का फेवरेट होता है। सुबह, शाम और रात किसी भी समय आप चाइनिस खाना खा सकते हैं। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहें तो इसके बहुत फायदे भी हैं। आप इसे अपने हिसाब से ज्यादा या कम तीखा भी बना सकती हैं। मार्केट में मिलने वाला चाइनिस फूड अधिकतर ज्यादा spicy होता है इसे आप खा तो लेते हैं लेकिन मिर्ची से आपकी हालत खराब हो जाती है। अब आप अपने स्वाद की चाइनिस हॉट गार्लिक सॉस अपने घर में 5 मिनट में बनाकर खा सकती हैं। ये रेसिपी हमारे साथ China Leaf रेस्टोरेंट के शेफ ने शेयर की है। जानिए हॉट गार्लिक सॉस की ये स्पेशल रेसिपी-

हॉट गर्लिक सॉस (hot garlic sauce) बनाने की सामग्री

  • लहसून- 1 बारीक कटा हुआ
  • स्ज़ज़वान सॉस- 1 बड़ा चम्मच
  • मिर्च सॉस- 1 छोटा चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- 1-2 चम्मच
  • अदरक- 2 इंच बारीक कटी हुई
  • हरा प्याज- 3-4 बारीक कटे हुए
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • सोया सॉस- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

Read more:जानिए एक्सपर्ट क्यों कह रहे हैं कि burger होता है healthy

हॉट गर्लिक सॉस (hot garlic sauce) बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में कॉर्न फ्लोर को 1 कप पानी में अच्छे से डालकर मिक्स करें।
  • एक पैन में तेल डालकर उसे गैस पर गर्म करें।
  • अब इसमें लहसून, अदरक और मिर्ची डालकर इसे 30 सेकेंड तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब ये हल्का ब्राउन होना शुरू हों तब इसमें बारीक कटा हरा प्याज डालें अब इसमें स्ज़ज़वान सॉस, सोया सॉस, मिर्च सॉस डालें। इस सबको अच्छे से पैन में मिक्स करें और गैस पर इसे 1 मिनट तक पकाएं। बीच- बीच में इसे हिलाते रहें।
  • अब इसमें कॉर्न फ्लोर वाला पानी मिला दें। और फिर इसे 1 मिनट तक पकाएं।
  • इसमें स्वाद के हिसाब से नमक डालें। अब इसे हिलाते रहें और 1-2 मिनट तक इसे गैस पर पकाएं।

आपकी हॉट गार्लिक सॉस (hot garlic sauce) तैयार है। आप इसे momos के साथ खाएं। इसे आप उबले हुए चावल या फ्राइड राइस के साथ भी खा सकती हैं।

फास्ट फूड तो हर घर में हर किसी को पसंद होता है। अगर आप भी फास्ट फूड पसंद करती हैं आपके घर में भी लोग फास्ट फू़ड पर बहुत पैसे खर्च करते हैं तो अब आप इसे अपने घर पर ही बनाए। ये हेल्दी भी होगा और टेस्टी भी होगा।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP