इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं मछली का कोरमा

हां जी, मैंने सुन लिया कि आपने इससे पहले किचन और मटन कोरमा का स्वाद एक बार नहीं बल्कि बार कई चखा है। लेकिन क्या आपने कभी मछली कोरमा का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको फिश कोरमा की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। फिश कोरमा को बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और न ही आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं।
बनाने का तरीका
- फिश कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले मछली को अच्छे से साफ कर लीजिए। मछली को साफ करने के बाद उसमें नींबू का रस, हल्का नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करके मछली को अच्छे से फ्राई कर लीजिए। आप चाहें तो बिना फ्राई किए भी मछली का कोरमा बना सकती हैं।(कटहल का कोरमा)
मछली कोरमा Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं मछली कोरमा।
Ingredients
- मछली-500 ग्राम
- प्याज प्यूरी-1 कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट-1/2 चम्मच
- नींबू का रस-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- तेल-4 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- लौंग-2
- काली मिर्च-2
- इलायची-1
- प्याज-1 फ्राई किया हुआ
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले मछली साफ करने के बाद उसमें नींबू का रस, हल्का नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 2:
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करके मछली को फ्राई कर लीजिए। आप चाहें तो बिना फ्राई के भी मछली कोरमा बना सकती हैं।
- Step 3:
इसके बाद एक अन्य कढ़ाही में तेल गर्म करके प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च पेस्ट डालकर कुछ देर पका लें।
- Step 4:
कुछ देर पकने के बाद अन्य सभी मसाले को भी डालकर लगभग 15 मिनट तक पकाएं।
- Step 5:
अब इसमें फ्राई किया हुआ प्याज और दो कप पानी को डालकर कुछ देर पकाने के बाद मछली को भी डालें।
- Step 6:
लगभग 10 मिनट पकने के बाद धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दीजिए।
- Step 7:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
इसे भी पढ़ें: घर पर शाही पनीर मसाला का पाउडर बनाने के लिए आसान टिप्स
- मछली फ्राई करने के बाद एक अन्य कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें प्याज प्यूरी, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च पेस्ट को डालकर कुछ देर पका लें।
- कुछ देर पकने के बाद अन्य सभी मसाले को भी डालकर लगभग 15 मिनट तक पकाएं। 15 मिनट पकने के बाद फ्राई किया हुआ प्याज और दो कप पानी को डालकर कुछ देर पकाने के बाद मछली को भी डालें।
- लगभग 10 मिनट मछली कोरमा पकाने के बाद धनिया पत्ता और टमाटर डालकर गैस को बंद कर दीजिए। तैयार है फिश कोरमा सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।