Tue Oct 6, 2026 | Updated 10:28 PM IST

गैस लाइटर पानी जाने की वजह से काम नहीं कर रहा? मिनटों में ठीक करने के आसान तरीके पढ़ें

गैस लाइटर जब काम नहीं करता, तो लोग माचिस से गैस जलाते हैं। हालांकि, सुबह बार-बार माचिस का इस्तेमाल करना महिलाओं को भारी लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बार-बार माचिस ढूंढनी पड़ती है। कई बार माचिस से गैस जलाने पर हाथ भी जल जाता है, इसलिए गैस लाइटर ही लोगों को अच्छा ऑप्शन लगता है।
Updated:- 2026-07-03, 17:25 IST
easy ways to fix gas lighter after water got inside know easy hacks

गैस लाइटर किचन में यूज होने वाली एक ऐसी चीज है, जो जल्दी खराब नहीं होती। सालों तक इसे आसानी से यूज किया जा सकता है, लेकिन कई बार ध्यान नहीं देने की वजह से महिलाएं इसे बर्तनों के साथ सिंक में डाल देती है। पानी जाने की वजह से इसमें से चिंगारी यानी स्पार्क नहीं निकलती। जब गैस लाइटर काम नहीं करता, तो महिलाएं इसे फेंकने का प्लान बना लेती हैं। आप भी अगर ऐसा करने जा रही हैं, तो रुक जाएं क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाइटर को फिर से ठीक करने के कुछ टिप्स बताने वाले हैं। इन टिप्स की मदद से आप इसे ठीक करने का प्रयास कर सकती हैं।

लाइटर में पानी चला जाए तो क्या करें?

सबसे पहले आपको तुरंत इसे पानी में से निकालकर नीचे की तरफ करके झटकना चाहिए। आप तेज-तेज हाथों को झटकते हुए लाइटर में से पानी निकालें। इससे इसमें गया हुआ पानी अच्छे से झड़ जाएगा। लाइटर के खराब होने का सबसे बड़ा कारण पानी ही होता है, इसलिए आपको इसे पानी वाली जगहों से दूर रखना चाहिए। पानी झटकने के बाद इसे आपको अच्छे से स्टोर करना होगा।

how to fix a gas lighter that got wet

पानी सुखाने के बाद क्या करें?

पानी झटकने के बाद भी अगर इसमें से चिंगारी नहीं निकल रही है, तो हो सकता है कि पानी अंदर तक चला गया है। ऐसे में आपको लाइटर की नोक को कपड़े की मदद से साफ करना चाहिए। लाइटर के टिप को अच्छे से कपड़े से साफ करें और फिर से इसे झटकते हुए पानी निकालने की कोशिश करें। ऐसा करने पर अगर फिर से लाइटर की टिप गीली हो जाती है, तो इसका अर्थ है कि अंदर अभी भी पानी है, इसलिए यह काम नहीं कर रहा।

drying a wet kitchen lighter

लाइटर की नोजल जाम हो तो हल्की हवा दें

लाइटर को अच्छे से पोछने के बाद इसके टिप पर फूंक मारकर चेक करें। फूंक मारने के बाद कई बार यह काम करने लगता है। यह घरेलू नुस्खे हैं, जो लाइटर के यूज में काम आते हैं। कई बार पानी या गंदगी की वजह से गैस फ्लो ब्लॉक हो जाता है, जिससे चिंगारी नहीं निकलती, इसलिए यह तरीका आपके काम आ सकता है।

इसे भी पढे़ं-सोडा वॉटर पीने की हैं शौकीन, जानिए इसे किसने और कैसे बनाया था?

चावल के डिब्बे में या धूप में रखें

लाइटर से पानी सुखाने के बाद भी अगर यह काम नहीं कर रहा है, तो पानी को अंदर से अच्छे से सुखाने के लिए इसे चावल के डिब्बे में रख दें। आप इसे धूप में भी रख सकती हैं, जिससे यह फिर से पहले की तरह काम करने लगेगा। अक्सर इन प्रोसेस को फॉलो करने से गीला लाइटर ठीक हो जाता है।

wet gas lighter fix

इन टिप्स को फॉलो करने के बाद भी अगर लाइटर काम नहीं कर रहा है, तो हो सकता है कि इसमें अंदर से खराबी आ गई हो, अगर ऐसा होगा, तो आप इसे घर पर ठीक नहीं कर पाएंगी। इसके साथ ही महिलाएं ध्यान रखें कि लाइटर को ठीक करते समय गैस नॉब बंद रखें। आग के पास कभी भी लाइटर चलाकर चेक करने की कोशिश न करें।

इसे भी पढ़ें- इस तरीके से बनाएं बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा इसका स्वाद

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini, magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।