Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

इस तरीके से बनाएं बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा इसका स्वाद

अगर आप मछली खाने की शौकीन हैं, तो पुराने तरीके को छोड़ एक बार बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल जरूर ट्राई करें। नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी-
Updated:- 2026-07-02, 11:23 IST
Traditional Bengali Fish Curry

अगर आप मछली खाने की शौकीन हैं, लेकिन उसे पुराने तरीके से बनाकर बोर हो गई हैं और नया तरीका आजमाना चाहती हैं, तो एक बार बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल ट्राई करें। यह डिश जितनी सिंपल है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब होता है। सरसों के तेल, तीखे मसालों और ताजी मछली का यह मेल इतना जबरदस्त बनता है कि खाने वाले उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाते हैं।

मछली से बनने वाले रेसिपीज वैसे तो भारत के अलग-अलग राज्यों में बड़े चाव से खाई जाती हैं। मगर बात अगर मछली झोल की जाए, तो बिहार और बंगाल का नाम जरूर आता है। फिर देर किस बात की नीचे लेख में पढ़े इसे बनाने की आसान रेसिपी।

बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल रेसिपी Recipe Card

बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • रोहू या कतला मछली-500 ग्राम
  • सरसों का तेल-2-3 बड़े चम्मच
  • पीली सरसों-2 बड़े चम्मच
  • लहसुन की कलियां-5-6
  • जीरा-1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • मेथी दाना-1/2 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • तेजपत्ता-1
  • टमाटर-2
  • हरी मिर्च-2
  • नमक-स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

Step

  1. Step 1:

    बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल बनाने के लिए मछली को अच्छे से धुलकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और नमक लगाकर 15-20 मिनट के लिए रख दें।

  3. Step 3:

    इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गर्म कर इन्हें तल लें।

  4. Step 4:

    सुनहरा होने के बाद इसे प्लेट में निकालकर आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

  5. Step 5:

    पहले पीली सरसों, लहसुन और जीरा को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बनाएं।

  6. Step 6:

    तेल गर्म कर उसमें मेथी दाना, लाल मिर्च और तेज पत्ता का तड़का लगाएं।

  7. Step 7:

    इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें।

  8. Step 8:

    अब इसमें कटे हुए टमाटर और नमक डालकर भूनें।

  9. Step 9:

    मसाला जब तेल छोड़ने लगे, तो इसमें पानी डालकर 5-10 मिनट पकाएं।

  10. Step 10:

    समय पूरा होने के बाद इसमें तली गई मछलियां डालें और 5-7 मिनट रुकें।

  11. Step 11:

    आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद करें और गरमा-गरम सर्व करें।

माछेर झोल बनाने की रेसिपी

  • माछेर झोल बनाने के लिए मछली के टुकड़ों को अच्छी तरह धुल लें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी और नमक लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह मैरिनेट हो जाए।
  • इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें मछली के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन करें। सुनहरा होने के बाद मछली को प्लेट में निकालें और आगे की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए मिक्सी में पीली सरसों, लहसुन और जीरा डालकर बारीक पीस लें।

new style fish curry recipe

  • अब गर्म तेल में मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें तैयार किया गया पेस्ट, हल्दी,धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर मसालों को लो फ्लेम पर भूनें।
  • भूनने के बाद इसमें टमाटर और नमकर डालकर 5 मिनट चलाते हुए भूनें। उसके बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालकर ग्रेवी बनाएं और एक-दो उबाल आने तक इंतजार करें।
  • उबाल आने के बाद इसमें तली हुई मछली डालकर पांच- दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। समय पूरा होने के बाद कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद करें।

fish curry recipe

  • बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल बनकर तैयार है। अब इसे गरमा-गरम चावल-रोटी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Chicken Dishes: दुनिया भर में फेमस हैं भारत के ये 6 लाजवाब चिकन व्यंजन, घर पर ट्राई करें ये रेस‍िपी

तो इस बार बिहारी और बंगाली स्टाइल का फ्यूजन माछेर झोल ट्राई करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।