herzindagi

बर्तनों में लग गए हैं पीले और काले दाग तो इन टिप्स से उन्हें चमकाएं

बर्तनों को धोने के बाद हर कोई इन्हें वॉश-बेसिन के बगल के रेग में रख देता है। जब बर्तन सूख जाते हैं तब इन्हें बर्तन रखने वाली अलमारी में रख दिया जाता है। बर्तनों के सूखने के दौरान इनके ऊपर पानी के दाग भी अपने आप सूखते हैं जिसकी वजह से पानी के दाग बर्तनों में लग जाते हैं। ये दाग दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इन दागों की सबसे खराब बात है कि ये छुड़ाने पर भी नहीं साफ होते हैं। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 09 Aug 2018, 09:08 IST

बर्तनों पर लगे पीले दाग

Create Image :

इसी तरह से कुछ बर्तनों पर पीले दाग लगे होते हैं। खासकर चीनी मिट्टी के बर्तनों में पीले दाग जल्दी लग जाते हैं। ये तेल के दाग होते हैं जो बर्तनों में से जल्दी साफ नहीं होते हैं। तेल के दाग होने के कारण लोग इन्हें छुड़ाने की कोशिश भी नहीं करते हैं। 

लेकिन, बर्तनों में लगे ये दाग दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। खासकर तो तब जब इन बर्तनों में किसी मेहमान को खाना या स्नैक्स सर्व किया जाता है। अगर आपके किचन के बर्तनों में तेल या पानी के दाग लग गए हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए ये जरूरी टिप्स आजमाएं। इन टिप्स से आपके बर्तन शीशे की तरह चमकने लगेंगे। 

Read More: इस प्रेरक महिला ने सोशल ईवेंट्स के लिए फ्री में बर्तन देने के लिए बनाया क्रॉकरी बैंक, प्लास्टिक का कचरा कम करने की दिखाई राह

स्टील के बर्तन

Create Image :

सामान्य तौर पर किचन में स्टील के बर्तन ही हर घर में यूज़ किए जाते हैं। स्टील के बर्तनों में तेल के दाग तो नहीं लगते हैं। लेकिन इन पर पानी के दाग तुरंत लग जाते हैं और ये छूटते नहीं है। इन पानी के दागों को छुड़ाने के लिए प्याज का रस और सिरका का इस्तेमाल करें। प्याज के रस और सिरके को एक बोतल में बराबर मात्रा में मिलाकर रखें। अब इसमें थोड़ा लिक्विड शोप मिला लें। अब इस मिश्रण से बर्तनों को धोएं। बर्तन चमकने लगेंगे। 

Read More: बर्तन घिसते-घिसते हाथ हो गए हैं कठोर व खुरदुरे तो पैराफिन वैक्स मैनीक्योर से उन्हें बनाएं खूबसूरत

पीतल के बर्तन

Create Image :

पीतल के बर्तनों में भी पानी के दाग तुरंत लग जाते हैं। इन दागों को छुड़ाने के लिए नींबू को आधा काट लें व इस पर नमक लगाकर बर्तनों पर रगड़ें। इससे पीतल के बर्तन चमकने लगेंगे। 

Read More: लोहे और मिट्टी के बर्तनों में बना खाना रखता है आपका ताउम्र जवां

एल्युमीनियम के बर्तन

Create Image :

चाय या पानी गर्म करने के लिए अधिकतर लोगों के किचन में एल्युमीनियम के बर्तनों (सॉसपेन) का इस्तेमाल होता है। कुछ सालों के बाद लगातार चाय बनने के कारण ये बर्तन काले पड़ने लगते हैं। इन काले दागों को छुड़ाने के लिए धोने वाले पाउडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि आपके बर्तन नए हो गए हैं। 

चीनी मिट्टी के बर्तन

Create Image :

चीनी मिट्टी के बर्तनों में तेल के दाग छुड़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के इस्तेमाल से चीनी मिट्टी के बर्तन नए बर्तनों की तरह चमकने लगेंगे।

Read More: खाने में मिट्टी का स्वाद मिल जाए तो खाना सेहतमंद बन जाता है

प्रेशर कुकर

Create Image :

प्रेशर कुकर में कई सालों के बाद पानी उबलने के काले दाग लग जाते हैं। इन दागों पर कोई ध्यान भी नहीं देता क्योंकि इसमें मेहमानों को खाना सर्व नहीं किया जाता। लेकिन किचन की खूबसूरती तभी बढ़ती है जब सभी बर्तन साफ हों और साफ बर्तनों में प्रेशर कुकर भी शामिल होता है। इसलिए प्रेशर कुकर को भी जरूर साफ करें और प्रेशर कुकर में लगे काले दाग को चुड़ाने के लिए कूकर में पानी, 1 चम्मच वॉशिंग पाउडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में बर्तन साफ करने की जाली से हल्का रगड़कर साफ करें। कूकर एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।

पूजा के बर्तन

Create Image :

पूजा वाले पीतल के बर्तनों में घी के दाग लग जाते हैं। इन दाग को पाउडर या फिर पानी से धोने के बजाए राख से साफ करें। दाग तुरंत साफ हो जाएंगे। 

बड़े बर्तन

Create Image :

किचन के बड़े बर्तनों को साफ करने के लिए एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 लीटर पानी और 4-5 बड़े टुकड़े फॉइल पेपर को उबालें फिर इसमें पुराने बर्तन डालें। कुछ देर के बाद बर्तन अपने आप साफ हो जाएंगे। 

ऊपर दिए गए टिप्स से आप स्टील, चीनी-मिट्टी, पीतल, एल्युमीनियम आदि सभी तरह के बर्तनों को चमका सकती हैं। लेकिन फर्क यही है कि जिस तरह से अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं उसी तरह से उन्हें साफ करने के टिप्स भी अलग-अलग हैं। तो बर्तनों के अनुसार इन टिप्स को फॉलो करें।