Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

घर पर झटपट बनाएं ढाबा स्टाइल लहसुन आलू पालक सब्जी

अगर आप ढाबा स्टाइल लहसुन आलू पालक की सब्जी घर पर बनाना चाहते हैं तो उसे इस तरह से जरूर ट्राई करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-11-27, 10:01 IST
how to make lehesun aloo palak

सर्दियों की बात करें तो इस दौरान बहुत सारे साग, सब्जियां बाज़ार की शान बने होते हैं। यकीनन इन दिनों जो स्वाद हमारे खाने में आता है वो बाकी सीजन में नहीं होता। सर्दियों का मौसम काफी यूनिक होता है और इस दौरान आपको अलग-अलग चीज़ें खाने का मन भी करता है। ऐसे समय में अगर ढाबा स्टाइल कोई सब्जी घर पर बनाई जाए तो कैसा होगा? आज हम आपको बताने जा रहे हैं ढाबा स्टाइल लहसुन आलू पालक की सब्जी की रेसिपी जिसे आप आधे घंटे के अंदर घर पर तैयार कर सकती हैं।

आलू लहसुनी पालक Recipe Card

ये सब्जी अपने स्वाद के हिसाब से बनाई जा सकती है और अगर आप इतना तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसका थोड़ा हेल्दी वर्जन अपने हिसाब से बना सकते हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 500 ग्राम पालक
  • 4 आलू
  • 2 बड़े चम्मच कटा हुआ लहसुन
  • 2-3 कटे हुए प्याज
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 5-7 काली मिर्च
  • तेजपत्ता या दालचीनी स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 5-6 बड़े चम्मच तेल
  • 2 चम्मच मक्खन
  • 1/2 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पालक को गर्म पानी में दो मिनट के लिए ब्लांच कर लें।

  2. Step 2:

    अब पालक के पत्तों को ठंडा कर पीस लें।

  3. Step 3:

    एक कढ़ाई में तेल गर्म कर आलू फ्राई कर लें।

  4. Step 4:

    अब इसी कढ़ाई में जीरा, काली मिर्च, दालचीनी या तेज पत्ता आदि मिलाकर थोड़ा सा भूनें और फिर प्याज मिला दें।

  5. Step 5:

    अब प्याज के पकने के बाद इसमें सूखे मसाले मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं।

  6. Step 6:

    अब इसमें पालक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर फ्राई किए हुए आलू मिला दें।

  7. Step 7:

    अब इसमें नमक डालकर इसे ढककर 5 मिनट पकाएं और उसके बाद पानी मिलाकर फिर 5 मिनट पकाएं।

  8. Step 8:

    आलू पकने के बाद गैस बंद कर दें और एक पैन में तेल और मक्खन मिक्स कर गर्म करें।

  9. Step 9:

    अब इसमें सूखी लाल मिर्च और लहसुन मिलाकर इसे क्रिस्पी होने तक पकाएं और सब्जी में ऊपर से डालें।

  10. Step 10:

    आपकी स्वादिष्ट लहसुनी आलू पालक तैयार हो गई है और इसे रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले आप पालक को धोकर साफ कर लें और एंड्स को निकाल लें। पालक को सबसे पहले ब्लांच करना है यानि पानी में 1-2 मिनट के लिए पकाना है। बिल्कुल वैसे ही जैसे पालक पनीर बनाते समय करते हैं।
  • अब पालक को ठंडा कर बिना पानी के इसे ब्लेंड कर लें।
  • इस सब्जी में तेल थोड़ा ज्यादा लगेगा क्योंकि पहले हम आलू को फ्राई करेंगे। अगर ऐसा नहीं किया तो सब्जी में कच्चा रह जाएगा। अगर आपको पालक के साथ इसे पकाना है तो पालक का रंग खराब होने की गुंजाइश रहती है।
  • आलू को 80-90% तक पका लें और उसके बाद इसे कढ़ाई से निकाल लें। अब बचे हुए तेल में आप फ्लेवर के लिए जीरा, काली मिर्च, तेजपत्ता या दालचीनी, क्रश काजू आदि मिलाएं। आप काजू को स्किप भी कर सकते हैं।
  • अब इसमें प्याज डालकर इसे भूनें और फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसके भुनने के बाद सभी सूखे मसाले मिलाएं।
  • मसालों के पकने के बाद इसमें पहले पालक डालें और फिर आलू डालें और फिर नमक मिलाकर इसे थोड़ी देर धीमीं आंच पर पकने दें।
  • अब आप इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे 5-7 मिनट और पकाएं। जब आलू अच्छे से पक जाए तो इसे निकाल लें और अब बारी आती है तड़के की।
  • हम इसमें ऊपर से तड़का लगाएंगे क्योंकि ये ढाबा स्टाइल लहसुनी आलू पालक है। एक पैन में तेल और मक्खन दोनों गर्म करें और फिर उसमें सूखी लाल मिर्च और लहसुन मिलाएं। इसे क्रिस्पी हो जाने तक पकाएं और फिर आप अपनी सब्जी के ऊपर इसे डालें।

इसे जरूर पढ़ें- इन 5 टिप्स की मदद से बनाएं हरे साग, ना ही खराब होगा रंग और ना आएगा कड़वा स्वाद

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।