दलिया और राजमा की मदद से बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी टिक्की, जानिए रेसिपी

बच्चों के सबसे पसंदीदा स्नैक में टिक्की ज़रूर शामिल होती है। बच्चों टिक्की को इतना प्यार से खाते हैं कि उनका बार- बार खाने का मन करता है। लेकिन, हर बार बाहर की टिक्की देना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए महिलाएं अपने बच्चों को टिक्की खाने से मना करती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचती हैं, तो आप टिक्की को अलग तरह के स्वाद के साथ और हेल्दी इंग्रीडिएंट्स के साथ बना सकती हैं।
जी हां, आप राजमा और दलिया से बनी हेल्दी और क्रिस्पी टिक्की बना सकती है। आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको राजमा और दलिया से बनी टिक्की की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और वो भी बहुत कम समय में, आइए जानते हैं।
दलिया और राजमा की टिक्की Recipe Card
इस बार आप अपने बच्चों को दलिया और राजमा की मदद से क्रिस्पी और हेल्दी टिक्की बनाएं और खिलाएं।
Ingredients
- आधा कप - उबले हुए राजमा
- आधा कप - दलीया
- 2 छोटे उबले हुए - आलू
- 2 कली-लहसुन
- 1 छोटी - प्याज
- आधा कप- भुने और पिसे हुए ओट्स
- 1 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
- स्वादानुसार - नमक
- चुटकी भर-काली मिर्च
- 1 - छोटी शिमला मिर्च (लाल)
- 1 कप- ब्रेडक्रम्ब्स
Step
- Step 1:
राजमा और दलिया की टिक्की बनाने के लिए आप राजमा, आलू, दलीया आप उबाल लें। दूसरी तरफ ओट्स को भूनकर तोड़ कर या पीसकर अलग रख लें।
- Step 2:
एक बाउल में उबले हुए राजमा, आलू, दलिया और भुने हुए ओट्स समान मात्रा में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 3:
अब इसमें लहसुन और प्याज डाल दें। फिर इसमें सभी मसालों, सामग्रियों को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 4:
अब आप इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्की बना लें। फिर इन टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह से रोल कर लें।
- Step 5:
टिक्की बनाने के बाद अब एक पैन में घी गर्म करें और टिक्की को अच्छी तरह से पका लें। बस आपकी राजमा और दलिया की टिक्की तैयार है।
बनाने की विधि
- दलिया और राजमा की टिक्की बनाने के लिए आप राजमा को धोकर 1 कप पानी डालकर उबाल लें और जब राजमा नरम हो जाए, तब आप उसे गैस से उतार लें। (राजमा के फायदे)
- साथ ही, आप आलू, दलीया को भी उबाल लें। दूसरी तरफ ओट्स को भूनकर तोड़ कर या पीसकर अलग रख लें।
- अब एक बाउल में उबले हुए राजमा, आलू, दलिया और भुने हुए ओट्स समान मात्रा में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं अरबी की टिक्की और स्नैक्स का लें भरपूर मज़ा
- अब इसमें लहसुन और प्याज डाल दें। फिर इसमें सभी मसालों, सामग्रियों को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आप इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्की बना लें। फिर इन टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह से रोल कर लें।
- टिक्की बनाने के बाद अब एक पैन में घी गर्म करें और टिक्की को अच्छी तरह से पका लें। बस आपकी राजमा और दलिया की टिक्की तैयार है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।