इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं अरबी की टिक्की और स्नैक्स का लें भरपूर मज़ा

आप सभी ने अरबी की सब्जी तो कभी न कभी जरुर खाई होगी। कभी अरबी की क्रिस्पी सब्जी के साथ गरमा-गरम पूड़ी, तो कभी रसे वाली सब्जी के साथ चावल का स्वाद उठाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि अरबी से सब्जी के अलावा और भी टेस्टी डिशेज़ बनाई जा सकती हैं और इनका मज़ा उठाया जा सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं अरबी की टिक्की के बारे में। अरबी से तैयार टिक्की मिनटों में तैयार हो जाती है साथ ही ये खाने में भी लाजवाब है। आइए जानें इसकी रेसिपी -
अरबी की टिक्की Recipe Card
अरबी की टिक्की बनाने की आसान रेसिपी
Ingredients
- उबली अरबी -10 -12
- अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
- ताजा धनिया टहनी-आवश्यकतानुसार
- नमक -स्वादानुसार
- जीरा पाउडर-1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर-1 चम्मच
- चाट मसाला-1 छोटा चम्मच
- अजवाईन-1/2 छोटा चम्मच
- चावल का आटा-3-4 चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स-2-3 बड़े चम्मच
- तेल-आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
अरबी कुकर में उबालें और ठंडा होने पर इसका छिलका अलग करके अच्छी तरह से मैश कर लें।
- Step 2:
अरबी के पेस्ट में सारी सामग्रियां मिलाएं और साथ में चावल का आटा मिलाएं।
- Step 3:
अरबी के पेस्ट को बराबर भागों में विभाजित करें और टिक्की का आकार दें।
- Step 4:
सारी टिक्कियों को ब्रेड क्रम्ब्स के साथ कोट करें।
- Step 5:
एक नॉन-स्टिक तवे में एक -एक करके टिक्कियां डालें और गोल्डन होने तक सकें।
- Step 6:
टिक्कियों को गरमा -गरम सर्व करें और चटनी के साथ इसका स्वाद उठाएं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धोकर कुकर में उबालें और ठंडा होने पर इसका छिलका अलग कर लें। अरबी को ठंडा होने पर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अरबी के पेस्ट में अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नमक, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला और अजवाइन मिलाएं। इसमें चावल का आटा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- चावल का आटा डालने से टिक्की क्रिस्पी बनती है और इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। अरबी के पेस्ट के मिश्रण को बराबर भागों में विभाजित करें और टिक्की का आकार दें।
- सारी टिक्कियों को ब्रेड क्रम्ब्स के साथ कोट करें और 10-15 मिनट के लिए रख दें। टिक्कियां तलने के लिए तैयार हैं। एक नॉन-स्टिक तवा लें और उस पर थोड़ा तेल डालकर गरम करें।
- इस पर एक -एक करके टिक्कियां रखें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें। सारी टिक्कियां अच्छी तरह से क्रिस्पी होने तक सेक लें और चटनी के साथ इनका मज़ा उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।