केवल स्वादिष्ट ही नहीं सेहतमंद भी है उत्तपम की यह रेसिपी, विधि जानें

ऐसी कई साउथ इंडियन रेसिपीज हैं, जिन्हें घर पर आप आसानी से बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आप स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, तो उत्तपम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हम आपको पहले भी उत्तपम बनाने की बहुत सारी हेल्दी रेसिपीज की विधि बता चुके हैं, मगर आज हम आपको ओट्स उत्तपम बनाना सिखाएंगे।
अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो ओट्स का उत्तपम आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप इसे बहुत जल्दी बना सकती हैं। तो चलिए हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताते हैं।
ओट्स उत्तपम Recipe Card
घर पर आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप भी बना सकती हैं ओट्स का उत्तपम।
Ingredients
- 1 कप ओट्स
- 1 कप सूजी
- 1 1/2 कप दही
- 1/2 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच प्याज
- 1 बड़ा चम्मच गाजर
- 1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती
- 3 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच राई दाना
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको ओट्स का पाउडर तैयार करना है और सूजी के साथ उसे मिक्स करके दही में 1 घंटे के लिए भिगोना है।
- Step 2:
इसके बाद आप मिश्रण को थोड़ा पतला करने के लिए उसमें पानी मिक्स करें।
- Step 3:
इतना करने के बाद आपको सारी कटी हुई सब्जियां मिश्रण में डालनी है।
- Step 4:
फिर आप इस मिश्रण में राई दाने और करी पत्ती का तड़का डालें और उसके साथ ही नमक, धनिया पत्ती और मिर्च भी डालें।
- Step 5:
अब आपको तवा गर्म करके उस पर थोड़ा सा तेल लगाना है। फिर आप इस बैटर को डालें और गोल आकार दें।
- Step 6:
अब इसे ठीक से सेक कर गरम-गरम हरी चटनी या फिर कोकोनट चटनी के साथ परोसें। यह रेसिपी अगर आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
इसे जरूर पढ़ें: साउथ इंडियन फूड के हैं शौकीन, तो एक बैटर से बनाएं 4 अलग-अलग डिश
विधि
- सबसे पहले आपको ओट्स को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लेना है और फिर उसका फाइन पाउडर तैयार करना है।
- इसके बाद आपको एक बड़े बाउल में ओट्स और सूजी को दही के साथ मिक्स करना है।
- लगभग 1 घंटे तक आपको इस मिश्रण को ढक कर रखना है और फिर आपको उसमें सारी सब्जियों को काट कर मिक्स करना है।
- मिश्रण यदि बहुत अधिक गाढ़ा हो रहा है, तो आपको उसमें थोड़ा पानी भी मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको देखना है कि घोल न तो ज्यादा गाढ़ा रहे न ज्यादा पतला।
- फिर आप इसमें नमक, राई दाने और करी पत्ती का तड़का और धनिया-मिर्चा मिक्स कर लें।
- इतना करने के बाद आपको नॉन स्टिक तवे को गर्म करना है और हल्का सा तेल लगाना है।
- अब आप उत्तपम के तैयार बैटर को तवे पर डालें और गोल आकार दें।
- उत्तपम को एक तरफ से ही सेका जाता है। इसके बाद आप हरी चटनी या कोकोनट चटनी के साथ उत्तपम को सर्व कर सकती हैं।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।