इस आसान रेसिपी से बनाएं बची हुई रोटियों का टेस्टी हलवा

घर में रात की बची हुई रोटियों को फेकने की बजाय आप उसका टेस्टी हलवा बना सकती हैं। जिसका स्वाद सभी की अच्छा लगेगा और आपकी बची हुई रोटियां भी इस्तेमाल में आ जाएंगी। आइए जानें बची रोटियों से हलवा बनाने की रेसिपी।
रोटियों का टेस्टी हलवा Recipe Card
बची रोटियों के हलवे की आसान रेसिपी
Ingredients
- बासी रोटी-4 -5
- देसी घी-4 बड़े चम्मच
- चीनी की बिना तार की चाशनी 1-1/2 कटोरी
- इलायची पाउडर-1 चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
बची हुई रोटियों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद उन रोटियों का मिक्सी में महीन पाउडर बना लें।
- Step 2:
गैस में एक कढ़ाई रखें और कढ़ाई गरम होने पर उसमें घी डालें। घी में रोटी का चूरा डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- Step 3:
रोटी का चूरा जब भूरा हो जाए तब इसमें चीनी की चाशनी मिलाकर अच्छी तरह से चलाएं। इसमें भुने हुए काजू और बादाम मिक्स करें।
- Step 4:
आप हलवे को गार्निश करने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 5:
हलवे में इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे कढ़ाई से हटा लें और गरमा -गरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।