नए साल पर बच्चों के लिए बनाएं 7 मिनट में बनने वाली स्वादिष्ट फ्रेंच हॉट चॉकलेट रेसिपी

नया साल आने वाला है और हो सकता है कि आपने बच्चों के लिए पार्टी का इंतज़ाम भी कर दिया हो, लेकिन नए साल पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाया जाए तो कैसा रहेगा? क्यों न नए साल की शुरुआत कुछ चॉकलेटी हो। हॉट चॉकलेट की रेसिपी तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या आप फ्रेंच हॉट चॉकलेट रेसिपी बना सकती हैं? इस रेसिपी की शुरुआत होगी और महज 7 मिनट के अंदर ये तैयार हो जाएगी। इसके पकने में सिर्फ और सिर्फ 5 मिनट लगते हैं और इसकी तैयारी वो तो यकीनन 2 मिनट में हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
फ्रेंच हॉट चॉकलेट Recipe Card
इस रेसिपी को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करेंगे और इसे तुरंत बनाया जा सकता है।
Ingredients
- 1/2 कप गर्म पानी
- 3 कप दूध
- दो डार्क चॉकलेट
- 1 कैडबरी चॉकलेट
- शक्कर स्वादानुसार
- विप्ड क्रीम (गार्निश के लिए)
- मार्शमैलो (गार्निश के लिए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले चॉकलेट को तोड़ लें और डबल बॉयलर की मदद से इसे पिघलाएं।
- Step 2:
डबल बॉयलर का मतलब है कि एक पतीले में पानी गर्म करें और उसी गर्म पानी के ऊपर चॉकलेट से भरी हुई कटोरी रखें। इसमें दो चम्मच गर्म पानी डालें और चॉकलेट पिघलने तक चलाएं।
- Step 3:
इसके बाद आप चॉकलेट को पिघलने में बस कुछ ही देर लगेगी।
- Step 4:
अब इस पिघली हुई चॉकलेट में दूध और शक्कर मिलाएं। अगर ज्यादा मीठी चाहिए तो ज्यादा शक्कर मिलाएं, लेकिन असली मज़ा तो थोड़ी कम शक्कर में ही आएगा।
- Step 5:
अब इसे कप में डालें और ऊपर से मार्शमैलो या विप्ड क्रीम मिलाकर इसे गर्मागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।