Coconut Bread Roll Recipe: मेहमानों के लिए होली पर बनाएं नारियल ब्रेड रोल, नोट करें आसान रेसिपी

होली का त्योहार रंगों, खुशियों और ढेर सारे पकवानों का मेल है। इस मौके पर मेहमानों का आना-जाना घर में पूरे दिन लगा रहता है। ऐसे में हम भी कोशिश करते हैं कि मेहमानों को कुछ अच्छा खिलाया जाए। गुझिया और नमकीन तो हर साल बनती ही है, लेकिन इस बार आप मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए कुछ हटके ट्राई कर सकती हैं। नारियल ब्रेड रोल (Coconut Bread Roll) एक ऐसी ही डिश है जो स्वाद में लाजवाब है और बनाने में बहुत आसान। यह नारियल की मिठास से भरपूर होती है। आइए जानते हैं इसकी स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
होली पर बनाएं नारियल ब्रेड रोल Recipe Card
होली पर बनाएं नारियल ब्रेड रोल रेसिपी
Ingredients
- ब्रेड स्लाइस- 10-12
- नारियल का बुरादा- 1.5 कप
- चीनी या कंडेंस्ड मिल्क-आधा कप
- इलायची पाउडर-1 छोटा चम्मच
- बारीक कटे हुए मेवे- 2 बड़े चम्मच
- दूध-1 कप
- घी या तेल- तलने के लिए
- केसर के धागे-थोड़े से
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल का बुरादा डालकर हल्का सा भून लें।
- Step 2:
अब इसमें चीनी या कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। इसमें बारीक कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- Step 3:
जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और बंधने जैसा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ब्रेड के सभी स्लाइस के किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें।
- Step 4:
इन किनारों को आप सुखाकर ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Step 5:
एक चौड़े बर्तन में दूध लें। अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसे दूध में हल्का सा डुबोएं।
- Step 6:
तुरंत निकालकर अपनी हथेलियों के बीच रखकर दबाएं, ताकि अतिरिक्त दूध निकल जाए।
- Step 7:
अब ब्रेड के बीच में एक चम्मच नारियल वाली स्टफिंग रखें। ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए एक रोल या ओवल शेप दें।
- Step 8:
ध्यान रहे कि स्टफिंग कहीं से बाहर न दिखे और रोल अच्छी तरह सील हो जाए।
- Step 9:
एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो सावधानी से तैयार किए गए रोल्स को कड़ाही में डालें।
- Step 10:
इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। तलते समय इन्हें हल्के हाथ से पलटते रहें ताकि ये हर तरफ से कुरकुरे हो जाएं।
- Step 11:
तैयार नारियल ब्रेड रोल्स को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आप इन्हें गरमा-गरम परोस सकते हैं। ऊपर से थोड़ा सा शहद या चॉकलेट सिरप डालकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।
नारियल ब्रेड रोल बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल का बुरादा डालकर हल्का सा भून लें।
- अब इसमें चीनी या कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। इसमें बारीक कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और बंधने जैसा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
- ब्रेड के सभी स्लाइस के किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें।
- इन किनारों को आप सुखाकर ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

- एक चौड़े बर्तन में दूध लें। अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसे दूध में हल्का सा डुबोएं। तुरंत निकालकर अपनी हथेलियों के बीच रखकर दबाएं, ताकि अतिरिक्त दूध निकल जाए।
- अब ब्रेड के बीच में एक चम्मच नारियल वाली स्टफिंग रखें।
- ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए एक रोल या ओवल शेप दें।
- ध्यान रहे कि स्टफिंग कहीं से बाहर न दिखे और रोल अच्छी तरह सील हो जाए।
नारियल ब्रेड रोल को कैसे करें फ्राई?
- एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो सावधानी से तैयार किए गए रोल्स को कड़ाही में डालें।
- इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। तलते समय इन्हें हल्के हाथ से पलटते रहें ताकि ये हर तरफ से कुरकुरे हो जाएं।
- तैयार नारियल ब्रेड रोल्स को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आप इन्हें गरमा-गरम परोस सकते हैं। ऊपर से थोड़ा सा शहद या चॉकलेट सिरप डालकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं। यह डिश बच्चों और बड़ों, दोनों को बेहद पसंद आएगी।
इसे भी पढ़ें: Quick Recipes Guide: बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट हैं ये क्विक रेसिपीज, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
बेहतर स्वाद के लिए खास टिप्स
- अगर आप चाहें तो सूखे बुरादे की जगह ताजे कद्दूकस किए हुए नारियल का भी उपयोग कर सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।
- ब्रेड को दूध में बहुत ज्यादा देर न छोड़ें, वरना वह टूट जाएगी। बस एक सेकंड के लिए डुबोना काफी है।
- अगर रोल सही से बंद नहीं हो रहा है, तो किनारों पर थोड़ा सा सूखा मैदा या कॉर्नफ्लोर लगा सकते हैं।
इस तरह से होली पर आप नारियल ब्रेड रोल बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Lunch Box Ideas: ओट्स से बनने वाली इन 5 डिशेज के साथ पैक करें पति और बच्चों का टिफिन, खाली होकर ही लौटेगा डिब्बा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।