फेमस शेफ Nigella Lawson ने बना दिया धनिए चटनी को Coriander Salsa डिप, लोगों ने उड़ाया मज़ाक

जानी-मानी शेफ Nigella Lawson ने जब हरी धनिया की चटनी को नाम दिया Coriander Salsa डिप, तो लोगों ने की उनकी खिंचाई।
Updated:- 2019-09-25, 13:15 IST
hari dhaniya chutney recipe main

चाहें रोजमर्रा का खाना हो या टेस्टी स्नैक्स। हरी धनिया की चटनी हर चीज का स्वाद बढ़ा देती है। हरी धनिया की चटनी चाहें किसी भी फूड आइटम के साथ सर्व की जाए, यह फूड लवर्स के टेस्ट बड्स को संतुष्ट कर देती हैं। हरी धनिया की चटनी का तीखा और चटपटा स्वाद भूख जगा देता है और बच्चे हों या बड़े, सभी बड़े चाव से फूड आइटम का मजा लेने के लिए मचल उठते हैं। भारत में पसंद की जाने वाली इसी हरी धनिया की चटनी को वर्ल्ड फेमस ब्रिटिश शेफ Nigella Lawson ने Coriander Salsa का नाम दिया है। उनकी इस हरी धनिया की चटनी में क्या है खास और उस पर क्या है लोगों की राय, आइए जानते हैं-

Coriander Salsa Recipe Card

फेमस शेफ Nigella Lawson की हरी धनिया की ये चटनी स्नैक्स से लेकर हर फूड आइटम का बढ़ा देती है स्वाद, जानें इसे बनाने का तरीका।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 5 min
Prep Time: 4 min
Cook Time: 1 min
Servings: 5
Level: Low
Course: Others
Calories: 2
Cuisine: Indian
Author: Saudamini Pandey

Ingredients

  • हरी धनिया -100 ग्राम मोटी-मोटी कटी हुई
  • 100 ग्राम ताजा जेलेपेनो चिली या सामान्य हरी मिर्चें कटी हुई
  • 3 लॉन्ग
  • 3-4 कली लहसुन
  • 125 मिली लीटर तेल
  • 2 नींबू का जूस
  • 1-2 छोटी चम्मच नमक-स्वादानुसार।

Step

  1. Step 1:

    धनिया, जेलेपेनो, लहसुन, तेल और नींबू के जूस सहित सारी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिला लें।

  2. Step 2:

    अगर आपको यह चटनी तुरंत नहीं खानी हो तो आप इसे फ्रिज में स्टोर कर लें और जब भी खाना हो तो इसे रूम टैंपरेचर पर खाएं।

  3. Step 3:

    चटनी बर्तन से निकालने से पहले पूरी चटनी को एक बार जरूर मिलाएं ताकि उसके सभी तत्वों का आपको भरपूर स्वाद मिले।

 

 

 

View this post on Instagram

Not sure what you’re making this weekend, but I’m making this, as I do most Fridays: #RecipeOfTheDay is Coriander and Jalapeño Salsa (you can use other green chillies if you can’t find Jalapeños). It’s a corker! Photograph by Jonathan Lovekin And to get the recipe, click on link in bio. To clarify, proceed as follows: tap on my name, which will take you to a page that has a link on it that says www.nigella.com/instagram. When you click on this link, it will take you to a page of photographs: click on the photograph of the recipe in question!

A post shared by Nigella (@nigellalawson) onSep 20, 2019 at 4:29am PDT

Nigella Lawson अब तक कई तरह की टेस्टी रेसिपीज शेयर कर चुकी हैं। इनमें बनाना ब्रेड, पीनट बटर हमस, न्यूटेला चीज केक जैसी रेसिपीज काफी ज्यादा पसंद की गई थीं। लेकिन हाल में ही उनकी तरफ से शेयर की गई ये रेसिपी देखकर उनके भारतीय फैन्स एक्साइटेड हो गए हैं और यह रेसिपी है  Coriander Salsa। दिलचस्प बात ये है कि Nigella Lawson ने हरी धनिया से बनने वाली इस चटनी की वैसी ही रेसिपी शेयर की है, जैसे कि यह भारतीय घरों में तैयार की जाती है।

इस रेसिपी को शेयर करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे नहीं पता कि इस वीकेंड आप क्या बनाने जा रहे हैं, लेकिन में ये बना रही हूं और ज्यादातर शुक्रवार को मैं यही बनाती हूं। मेरी रेसिपी है Coriander and Jalapeño Salsa, अगर आपको जेलेपेनो नहीं मिल पाएं तो आप हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।' 

इस रेसिपी के बारे में उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'यह हरी सॉस के नाम से जानी जाती है और यह हमेशा मेरे घर में बनी रहती है। मैं इसे हमेशा फ्रिज में रखना पसंद करती हूं। यह किसी भी फूड आइटम के साथ खाई जा सकती है और एक बार जब आपको इसका स्वाद भा जाता है तो आप इसे लगभग हर फूड आइटम के साथ ले सकती हैं, चाहें वह कोई डिप हो या चिप्स। देखने में यह ताजगी का अहसास देती है, लेकिन यह गजब की तीखी और चटपटी होती है। जेलेपेनो को इस्तेमाल करने से पहले इसके बीज निकाल दें।' लेकिन Nigella Lawson की इस रेसिपी पर भारतीयों ने उनकी जमकर खिंचाई की और उनसे पूछा कि क्या वह धनिये की चटनी के बारे में जानती हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, हिंदी में इसे धनिए की चटनी कहते हैं, काहे को घुमा फिरा रही हैं मैडम। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे सिंपल तरीके से हरी धनिया की चटनी क्यों नहीं कह सकते। अब इस चटनी की इतनी चर्चा हो गई है तो क्यों ना इसकी रेसिपी भी जान लें। तो आइए जानते हैं Nigella Lawson की बताई धनिया चटनी की रेसिपी के बारे में-

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।