टेस्टी पीने की शौकीन हैं तो ये यम्मी अंजीर और बनाना स्मूदी ट्राई करें

बच्चा हो या बड़ा स्मूदी लगभग सभी को पसंद होती है। ये क्रीमी पेय ना केवल पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है बल्कि इसे आप आकर्षक रंगों में भी बना सकते हैं। ये सुपर ड्रिंक फलों और सब्जियों से भरपूर होने के कारण आपके टेस्ट बट्स को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है। गर्मियां आने ही वाली हैं, इस मौसम में हमें अपनी प्यास बुझाने के लिए कुछ कूल और फ्रेश की जरूरत होगी। तो क्यों न इसे ही ट्राई किया जाए। जी हां आज हम आपके साथ सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की 'फिग्स एंड बनाना स्मूदी' की जल्दी और आसानी से बनने वाली रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो अद्भुत हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर हैं।
आज की बिजी लाइफस्टाइल के चलते, हमारे पास इतना भी समय नहीं होता है कि हम अपने डेली रूटीन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्वों का उपभोग कर सकें। यह आदत हमारी हेल्थ पर भारी पड़ सकती हैं। लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि अपनी डाइट में अंजीर और बनाना स्मूदी शामिल कर आप अपनी बॉडी को आसान और सुरक्षित तरीके से आवश्यक पोषक तत्व दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Beverage Lover? Try Yummy Figs And Banana Smoothie
सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार का कहना हैं कि "अंजीर और केला एक अद्भुत कॉम्बो हैं, क्योंकि दोनों आहार फाइबर से भरपूर होते हैं और अत्यधिक पौष्टिक माने जाते है। जबकि अंजीर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करता हैं और केला से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।'' क्या आप अंजीर और केले की स्मूदी बनाने की योजना बना रहे हैं? तो यहां इसकी रेसिपी दी गई हैं।
अंजीर और केले की स्मूदी
तैयारी का समय: 10 मिनट
सर्व: 2
अंजीर और केले की स्मूदी की सामग्री:
- अंजीर- 5-6
- केला- 1
- शहद- 1 बड़ा चम्मच
- वेनिला एसेंस- ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- दही- ½ कप
- बर्फ के टुकड़े- 4-5
- गार्निश के लिए अंजीर- 1
बनाने का तरीका:
- अंजीर से गूदा निकालकर, इसे मिक्सर जार में डालें।
- फिर केले के टुकड़ों, शहद, दही और बर्फ के टुकड़े इसमें मिलाएं।
- अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- आपकी स्मूदी तैयार हैं।
- इसे एक लंबे गिलास में डालें और अंजीर के टुकड़े के साथ गार्निश करके सर्व करें।
अंजीर के फायदे
ये अद्भुत ड्राई फूट कई हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर होता है। अंजीर खाने से डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है और अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को फ्री-रेडिकल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं, जो कोरोनरी धमनियों को अवरुद्ध करते हैं। इतना ही नहीं, अंजीर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और हड्डियों के घनत्व में सुधार करता है। अंजीर आपको ऑस्टियोपोरोसिस के नकारात्मक प्रभावों से बचाता है। ये छोटे बीज फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होते हैं।
केले के फायदे
हम सभी को केला खाना बहुत पसंद होता है। क्या आपको केला पसंद नहीं है? इस बहुमुखी फल को आप कई तरीके से खा सकती हैं। अपने डेली रूटीन में केला शामिल करना चमत्कार की तरह काम करता है। केले पोषक तत्वों और पोटेशियम से भरपूर होते हैं जो आपकी हेल्थ, पाचन और ब्लड प्रेशर के लिए प्रभावी माना जाता है।
तो देर किस बात की आप भी इस स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल कर टेस्ट के साथ हेल्थ बेनिफिट्स पा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।