Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

Utsav Recipes: टेस्‍टी पाइनएप्‍पल कोकोनट बर्फी के साथ मनाएं त्योहार

मिठाई के बिना त्‍योहार अधूरे से लगते हैं। इसलिए आप इस बार त्योहार के सीजन में ट्राई कर सकते हैं टेस्‍टी पाइनएप्‍पल कोकोनट बर्फी की आसान रेसिपी। 
Updated:- 2021-10-29, 12:10 IST
know delicious pineapple coconut burfi

यह त्योहारों का मौसम है और सेलिब्रेशन घर की बनी मिठाइयों के बिना अधूरा सा लगता है। अगर आप घर पर टेस्‍टी मिठाई तैयार करने की सोच रही हैं लेकिन आसान रेसिपी नहीं मिल रही है तो इस आर्टिकल में दी रेसिपी आपके लिए है।

जी हां आज हम आपके लिए बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसान है और कुछ चीजों के साथ, आप इस नारियल और पाइनएप्‍पल बर्फी को घर में तैयार कर सकती हैं। यह न केवल खाने में टेस्‍टी है बल्कि इसे बनाने में बहुत ज्‍यादा समय भी नहीं लगता है। सबसे अच्‍छी बात यह है कि बर्फी न सिर्फ बड़ों बल्कि बच्चों को भी पसंद होती है और अगर खोया के साथ मनपसंद पाइनएप्पल मिल जाए तो बात ही क्या है।तो आइए जानें पाइनएप्पल बर्फी की आसान रेसिपी।

पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी रेसिपी Recipe Card

टेस्‍टी कोकोनट बर्फी की मिठास के साथ त्‍योहारों का मजा लें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 8
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 2000
Cuisine: Italian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • नारियल-2 कप
  • अनानास स्‍लाइस- 4 कप
  • घी- पकाने और ग्रीसिंग के लिए
  • चीनी- 1 कप
  • इलायची / इलाइची पाउडर- 1 टी स्पून

Step

  1. Step 1:

    एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा घी, मिक्स किया हुआ कसा हुआ नारियल डालें और उसे हल्‍का सा भून लें।

  2. Step 2:

    फिर पेस्‍ट बनाने के लिए पाइनएप्‍पल स्‍लाइस लें और उसे अच्‍छे से पीस लें।

  3. Step 3:

    अब पाइनएप्‍पल मिक्‍स को नारियल में डालकर अच्‍छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें चीनी डालें और इसे अच्‍छे से पिघलने दें।

  4. Step 4:

    अब इसमें इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्‍ट को तब तक अच्छी तरह से पकाएं जब तक सभी चीजें अच्‍छे से आपस में मिक्‍स नहीं हो जाती है।

  5. Step 5:

    अब एक ट्रे लेकर उसे घी या मक्खन से अच्‍छे से ग्रीस कर लें। फिर नारियल और पाइनएप्‍पल के मिक्‍स को ट्रे में डालकर समान रूप से फैलाएं।

  6. Step 6:

    ठंडा करने के लिए अलग सेट करें। फिर इसे टुकड़ों में काट लें। आपकी टेस्‍टी और मुंह में पानी लाने वाली पाइनएप्‍पल कोकोनेट की बर्फी तरह है। इस त्‍योहारों के मौसम में कुछ नया और जल्‍द बनाना चाहती हैं तो इस बर्फी को जरूर बनाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।