सीखें बुंदेलखंडी चने की रोटी बनाने की आसान विधि

भारत देश विभिन्न परंपराओं और संस्कृति का देश है। यहां आपको हर 10 पग पर नई भाषा और संस्कृति देखने को मिल जाएगी। यूपी और एमपी जैसे राज्यों के कुछ इलाकों को मिलाकर बना बुंदेलखंड हमेशा से अपने वीर और वीरांगनाओं के लिए चर्चा में रहा है।
यह इलाका समृद्ध कला और स्वादिष्ट भोजन का एक बहुत अच्छा उदाहरण है। यहां आपको ऐतिहासिक कहानियां भी सुनने को मिलेंगी और देसी व्यंजनों का स्वाद चखने को भी मिलेगा।
तो चलिए आज मैं आपको ऐसी ही एक बुंदेली रेसिपी के बारे में बताउंगी। हम बात करेंगे बुंदेलखंड की खास बेसन की रोटी की।
बुंदेलखंडी चने की रोटी Recipe Card
इन आसान स्टेप्स में सीखें बुंदेलखंडी स्टाइल चने की रोटी।
Ingredients
- 2 कप चने का आटा
- 1 कप गरम पानी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती
- 1छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
Step
- Step 1:
अब आपको सबसे पहले गरम पानी की मदद से चने के आटे को गूथना है। यह आटा न तो ज्यादा नर्म होना चाहिए और न ज्यादा सख्त होना चाहिए।
- Step 2:
आटे को गूथने से पूर्व आपको उसमें सारे मसाले और धनिया पत्ती एवं मिर्च आदि मिक्स कर लेनी है।
- Step 3:
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेसन के परथन की मदद से उसे बेलें। इसके बाद आपको तवे पर यह रोटी साधारण रोटी की तरह सेकनी हैं।
- Step 4:
बेसन की रोटी को सेकने के बाद आपको इसमें घी या मक्खन लगाना है। फिर आप इसे बैंगन के भरते या फिर टमाटर लहसुन की चटनी के साथ इसे सर्व करना चाहिए। यह रेसिपी अगर आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़े के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपको बता दें कि बुंदेलखंड में चने की अच्छी पैदावार होती है और इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो यह एक गरीब इलाका हुआ करता था। इसलिए यहां पर बैगन की भरते के साथ चने की रोटी खाने का रिवाज है।
आज हम आपको बुंदेलखंड की स्टाइल में चने की रोटी बनाना सिखाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में इस आटे की रोटी को खाने से होगा वेट लॉस

विधि
- अब आपको सबसे पहले गरम पानी की मदद से चने के आटे को गूथना है। यह आटा न तो ज्यादा नर्म होना चाहिए और न ज्यादा सख्त होना चाहिए।
- आटे को गूथने से पूर्व आपको उसमें सारे मसाले और धनिया पत्ती एवं मिर्च आदि मिक्स कर लेनी है।
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेसन के परथन की मदद से उसे बेलें। इसके बाद आपको तवे पर यह रोटी साधारण रोटी की तरह सेकनी हैं।
- बेसन की रोटी को सेकने के बाद आपको इसमें घी या मक्खन लगाना है। फिर आप इसे बैंगन के भरते (घर पर कैसे बनाएं बैंगन भरता) या फिर टमाटर लहसुन की चटनी के साथ इसे सर्व करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।